IPL में क्रिस गेल का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने वाला कौन है 'ये' भारतीय मूल का बल्लेबाज़? 


साहिल चौहान ने 144*(41) रन बनाए [X] साहिल चौहान ने 144*(41) रन बनाए [X]

एस्टोनियाई राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने वाले भारतीय मूल के बल्लेबाज़ साहिल चौहान ने सोमवार 17 जून को साइप्रस के ख़िलाफ़ मात्र 41 गेंदों पर नाबाद 144 रन बनाकर क्रिस गेल का सबसे तेज़ T20 शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

साइप्रस के ख़िलाफ़ 6 मैचों की सीरीज़ के दूसरे T20 में एस्टोनिया को 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था। ऐसे में जब एस्टोनिया का स्कोर 9/2 था तब चौहान दूसरे ओवर में चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए। इसके बाद उन्होंने पूरी ताकत से खेलते हुए अकेले ही टीम को जीत दिला दी।

32 वर्षीय साहिल ने अपनी पारी की शुरुआत 6, 4, 6 से की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने सिर्फ़ 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, इस दौरान चौहान ने एक ओवर में 4 छक्के भी लगाए।

चौहान ने 27 गेंदों में शतक पूरा किया और लॉफ्टी-ईटन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक (33 गेंद) का रिकॉर्ड तोड़ा, जो उन्होंने इस साल की शुरुआत में नेपाल के ख़िलाफ़ बनाया था। इसके अलावा उन्होंने क्रिस गेल का T20 क्रिकेट में 30 गेंदों में शतक बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा।

मेन्स T20 में सबसे तेज़ शतक:

गेंदें
खिलाड़ी एवं विपक्षी
वर्ष
27 साहिल चौहान बनाम एस्टोनिया 2024
30 क्रिस गेल बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया 2013
32 ऋषभ पंत बनाम हिमाचल प्रदेश 2018
33 विहान लुब्बे बनाम लिम्पोपो 2018
33 लोफ्टी-ईटन बनाम नेपाल 2024

दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने अपनी टीम को जीत दिलाने के साथ ही 13 ओवर में सीरीज़ में 2-0 की बढ़त भी दिला दी। उनकी 144*(41) की तूफानी पारी में 18 छक्के और 6 चौके शामिल थे।


Discover more
Top Stories
Mohammed Afzal

Mohammed Afzal

Updated: June 18 2024, 9:54 PM | 3 Min Read
Advertisement