शाहरुख़-रणवीर को पछाड़ भारत के मोस्ट वैल्यूएबल सेलिब्रिटी बने विराट कोहली
विराट की ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा - (X.com)
18 जून को भारत के स्टार बल्लेबाज़ और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर। कई दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए विराट भारत के मोस्ट वैल्यूएबल सेलिब्रिटी बन गए हैं।
कंसल्टेंसी फर्म क्रॉल ने सबसे मूल्यवान भारतीय सेलेब्रिटीज़ की सूची जारी की है, जिसमें विराट ने 227.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर (1901 करोड़) की ब्रांड वैल्यू के साथ रणवीर सिंह को पीछे छोड़ते हुए पहला पायदान हासिल किया है। विराट ने इस साल अपनी कुल ब्रांड वैल्यू में लगभग 29 प्रतिशत का इजाफ़ा किया है। पिछले साल इस लिस्ट में टॉप पर रहने वाले सिंह 203.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (1,693 करोड़) की ब्रांड वैल्यू के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान का नाम है। शाहरुख़ की मौजूदा सेलिब्रिटी वैल्यू 1,001 करोड़ है। विराट की बात करें तो उनकी फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है और पिछले सात सालों से क्रॉल द्वारा जारी की गई लिस्ट में उनका दबदबा बना हुआ है।
खास बात यह है कि विराट साल 2017 से ही इस फ़ेहरिस्त में टॉप पर हैं, सिवाय 2022 के जब रणवीर उनसे आगे निकल गए थे। इसके इतर पूर्व भारतीय कप्तान विराट इंस्टाग्राम पर 269 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एशियाई भी हैं।
फ़िलहाल खेल को लेकर बात करें तो कोहली की हालिया फॉर्म कुछ खास अच्छी नहीं रही है। T20 विश्व कप 2024 में अब तक बल्ले से नाकाम चलते आ रहे विराट को लेकर अब सभी की निगाहें गुरुवार 20 जून को अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ भारत के पहले सुपर 8 मैच में होंगी।
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी 95.8 मिलियन अमरीकी डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ सूची में एक स्थान ऊपर चढ़े हैं। धोनी ने IPL 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फ्रैंचाइज़ के कप्तान का पद छोड़ दिया था। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 91.3 मिलियन अमरीकी डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं।
![[देखें] INDW Vs SAW 1st ODI से पहले भावुक हरमनप्रीत ने आशा सोभना को डेब्यू कैप दी](https://onecricketnews.akamaized.net/parth-editor/oc-dashboard/news-images-prod/1718705604430_harmanpreet_kaur (1).jpg)
![[देखें] 'तेरे बाप ने ये परवरिश...' हारिस रऊफ पाकिस्तान की शुरुआती हार के बाद फैन के साथ 'स्ट्रीट फाइट' में शामिल](https://onecricketnews.akamaized.net/parth-editor/oc-dashboard/news-images-prod/1718703320962_Haris Rauf_Fight-2-2.jpg)

 (1).jpg)

.jpg)
)
