अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ एक पारी में 8 छक्के लगा गेल के इस बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम किया पूरन ने


पूरन ने अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ अपना सर्वोच्च T20I स्कोर बनाया (X) पूरन ने अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ अपना सर्वोच्च T20I स्कोर बनाया (X)

वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ निकलस पूरन ने ICC मेन्स T20 विश्व कप 2024 के आखिरी ग्रुप C मैच में अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 53 गेंदों पर 98 रन बनाए। उनकी इस पारी में आठ छक्के और छह चौके शामिल थे, जिसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।

T20I मैचों में वेस्टइंडीज़ की ओर से सबसे ज़्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अब पूरन के नाम हो गया है। इससे पहले इस लिस्ट में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का नाम टॉप पर मौजूद था। अपनी इस पारी में आठ छक्के लगाकर पूरन ने गेल के 124 छक्कों को पीछे छोड़ दिया।

पूरन ने मौजूदा T20 विश्व कप का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर हासिल किया और कनाडा के ख़िलाफ़ अमेरिका के आरोन जोन्स द्वारा बनाए गए नाबाद 94 रन के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

इस पारी की बदौलत पूरन ने T20I में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी बनाया।इससे पहले कैरेबियाई बल्लेबाज़ का T20I में 82 सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। अपनी विस्फोटक पारी के दौरान, उन्होंने टी20I क्रिकेट में 2,000 रनों का मील का पत्थर भी हासिल किया।

इसके अलावा पूरन T20 क्रिकेट इतिहास में 500 से ज़्यादा छक्के लगाने वाले छठे खिलाड़ी बन गए। बताते चलें कि आज खेले मैच में पूरन ने अफ़गानिस्तान के अज़मतुल्लाह उमरज़ई के खिलाफ़ एक ही ओवर में 36 रन बनाए। T20 विश्व कप के इतिहास में ऐसा कारनामा दूसरी बार देखने को मिला। इससे पहले साल 2007 में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर लगातार छह छक्के लगाए थे।

ब्रैंडन किंग के जल्दी आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर आए पूरन ने जॉनसन चार्ल्स के साथ मिलकर 80 रनों की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने रोवमैन पॉवेल के साथ 64 रन बटोरे। पूरन की दमदार पारी की बदौलत वेस्टइंडीज़ ने 218/5 का स्कोर बनाया, जो टूर्नामेंट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

T20I में वेस्टइंडीज़ के लिए सर्वाधिक छक्के

बैटर
छक्कों की संख्या
निकलस पूरन 128*
क्रिस गेल 124
एविन लुईस 111



Discover more
Top Stories
Mohammed Afzal

Mohammed Afzal

Updated: June 18 2024, 12:00 PM | 3 Min Read
Advertisement