इस ख़ास मामले में शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ा नजमुल हुसैन शान्तो ने
नजमुल हुसैन शांतो और शाकिब अल हसन (स्रोत:@BCBtigers/X.com)
बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़े। हालांकि कोलंबो टेस्ट में वे अपनी फॉर्म को दोहरा नहीं पाए और पहली और दूसरी पारी में क्रमश: 8 और 19 रन ही बना पाए।
शांतो ने बांग्लादेश के लिए नई ऊंचाइयों को छुआ
हालांकि, बांग्लादेश की दूसरी पारी के दौरान मात्र 19 रन की छोटी पारी में नजमुल ने एक चौका और एक छक्का लगाया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना 29वां छक्का लगाया और अब वे शाकिब अल हसन से आगे निकल गए हैं, जिन्होंने इस प्रारूप में 28 छक्के लगाए हैं। मौजूदा बांग्लादेशी टेस्ट कप्तान ने शाकिब को केवल 37 टेस्ट में पीछे छोड़ा है, जबकि ऑलराउंडर ने 71 मैच खेले हैं।
नजमुल अब टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के बल्लेबाज़ों द्वारा लगाए गए सबसे ज़्यादा छक्कों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। तमीम इक़बाल 41 छक्कों के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं, जबकि मुशफ़िकुर रहीम 37 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
खिलाड़ी | छक्के |
तमीम इक़बाल | 41 |
मुश्फिकुर रहीम | 37 |
मोहम्मद रफ़ीक़ | 34 |
नजमुल हुसैन शान्तो | 29 |
शाकिब अल हसन | 28 |
दिलचस्प बात यह है कि मोहम्मद रफ़ीक़, जो अपनी गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते थे, इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 34 छक्के हैं, जबकि मौजूदा टीम में मेहदी हसन मिराज और मोमिनुल हक़ अन्य दो खिलाड़ी हैं जो टॉप 10 में हैं।
इस प्रकार नजमुल हुसैन शान्तो, जो सिर्फ 26 साल के हैं, पहले से ही बांग्लादेश के कई सुपरस्टार्स से आगे हैं और भविष्य में उनके और भी आगे बढ़ने की संभावना है। इस युवा बल्लेबाज़ के नाम टेस्ट प्रारूप में सात शतक और पांच अर्द्धशतक हैं और वह 2023 से टेस्ट क्रिकेट में अपने देश का नेतृत्व कर रहे हैं।
कुल मिलाकर, शान्तो के नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 64 छक्के हैं और वह उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो लंबे समय तक बांग्लादेश क्रिकेट की सेवा कर सकते हैं।