भारत के इनकार के बाद ज़िम्बाब्वे ने महिला T20 विश्व कप की मेज़बानी में रुचि व्यक्त की


जिम्बाब्वे महिला टी-20 विश्व कप 2024 की मेजबानी करने का इच्छुक है (X.com) जिम्बाब्वे महिला टी-20 विश्व कप 2024 की मेजबानी करने का इच्छुक है (X.com)

ज़िम्बाब्वे क्रिकेट ने इसी वर्ष अक्टूबर में होने वाले महिला T20 विश्व कप की मेज़बानी में गहरी रुचि व्यक्त की है। जय शाह ने पुष्टि की है कि भारत आगामी महिला T20 विश्व कप की मेज़बानी में कोई रुचि नहीं रखता है।

महिला T20 विश्व कप आयोजन 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। वर्तमान में बांग्लादेश इस टूर्नामेंट का मेज़बान है। हालाँकि, बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल और देश की स्थिरता पर अनिश्चितता के कारण, ICC टूर्नामेंट को किसी दूसरे देश में स्थानांतरित करने की योजना बना रहा है। अब यूएई के साथ ज़िम्बाब्वे को ममेज़बानी करने के लिए सबसे आगे माना जा रहा है।

भारत ने देश में मानसून के कारण इस आयोजन की मेज़बानी करने से इनकार कर दिया और श्रीलंका को भी इसी तरह के मौसम संबंधी मुद्दों के कारण बाहर कर दिया गया है। भारत 2025 में महिला वनडे विश्व कप की मेज़बानी भी कर रहा है। इसलिए BCCI ने मेज़बानी करने से इंकार कर दिया है।

ज़िम्बाब्वे महिला T20 विश्व कप की मेज़बानी के लिये इच्छा ज़ाहिर की है

ज़िम्बाब्वे ने हाल के दिनों में कुछ अच्छे आईसीसी के इवेंट की मेज़बानी की है।2018 और 2023 में वनडे विश्व कप क्वालीफायर की मेज़बानी शामिल है। ज़िम्बाब्वे को दक्षिण अफ़्रीका और नामीबिया के साथ 2027 वनडे विश्व कप की मेज़बानी भी करनी है। वे 2026 में अंडर 19 विश्व कप के सह-मेज़बान भी हैं। अक्टूबर में मौसम अफ्रीकी देश में क्रिकेट के अनुकूल होने के कारण जिम्बाब्वे को महिला T20 विश्व कप 2024 की मेज़बानी करने का अधिकार मिल सकता है।

अगर ज़िम्बाब्वे को मेज़बानी मिलती है, तो हरारे स्पोर्ट्स क्लब और बुलावायो में क्वींस स्पोर्ट्स क्लब और तकाशिंघा में मैचों का आयोजन हो सकता है।


Discover more
Top Stories
Zeeshan Naiyer

Zeeshan Naiyer

Updated: Aug 17 2024, 2:34 PM | 2 Min Read
Advertisement