[Video] श्रीलंका के ख़िलाफ़ भारत की शर्मनाक हार के बाद कोलंबो में गूंजे RCB के नारे


कोलंबो में गूंजे RCB के नारे [X]कोलंबो में गूंजे RCB के नारे [X]

IPL फ्रैंचाइज़ी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) कई फ़ैंस के लिए एक भावना है। इस टीम के देश नहीं बल्कि दुनियाभर में फ़ैंस हैं।

कोलंबो में गूंजे RCB के नारे

बेंगलुरु स्थित इस टीम के फ़ैंस दुनिया भर में हैं और इसकी लोकप्रियता श्रीलंका के तटों तक भी पहुँच चुकी है। एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कोलंबो में फ़ैंस RCB, RCB के नारे लगा रहे हैं, जबकि टीम इंडिया शर्मनाक सीरीज़ हार के बाद बस में सवार हो रही थी।

ये नारे RCB के दिग्गज विराट कोहली पर केंद्रित थे, जिनके दुनियाभर में बहुत बड़ी संख्या में फ़ैंस हैं। फ़ैंस ने विराट के लिए 'किंग' कोहली के नारे भी लगाए।


भारत को मिली श्रीलंका से 2-0 से करारी हार

वनडे सीरीज़ की बात करें तो भारत को श्रीलंका की कमजोर टीम ने बुरी तरह हराया। T20 सीरीज़ में क्लीन स्वीप करने के बाद कई लोगों को उम्मीद थी कि भारत श्रीलंकाई टीम को धूल चटा देगा। पहला वनडे टाई रहा जबकि अगले दो मैचों में हार झेलनी पड़ी।

इस तरह श्रीलंका ने 27 साल के अंतराल के बाद किसी द्विपक्षीय सीरीज़ में भारत को हराया है, पिछली बार उन्होंने 1997 में हराया था।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को सीरीज़ बराबर करने के लिए 249 रन का मुश्किल स्कोर मिला था, लेकिन बल्लेबाज़ी का खराब प्रदर्शन जारी रहा और पूरी टीम मात्र 138 रन पर सिमट गई।


Discover more
Top Stories
Raju Suthar

Raju Suthar

Author ∙ Aug 8 2024, 1:20 PM | 2 Min Read
Advertisement