[Video] राजनीतिक अशांति के बीच प्रदर्शनकारियों ने पूर्व बांग्लादेशी कप्तान के घर को लगाई आग


मुर्तजा के घर में लगाई आग [X]मुर्तजा के घर में लगाई आग [X]

बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई वीभत्स और हिंसक घटना में, देश में राजनीतिक अशांति के बीच पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के घर को आग लगा दी।

बता दें, इन दिनों एशियाई देश में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है, क्योंकि हिंसा और अराजकता ने नियंत्रण ले लिया है, और स्थिति तब और बदतर हो गई है जब देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया।

प्रदर्शनकारियों ने मुर्तजा के घर को लगाई आग

मुर्तजा खुलना डिवीजन के नरैल-2 निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य हैं। पूर्व क्रिकेटर ने 2024 के आम चुनावों में पीएम शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग के उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीता है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, छात्रों के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री के देश छोड़कर भाग जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मुर्तजा के घर को आग लगा दी।

बांग्लादेश में चल रहा घटनाक्रम निश्चित रूप से दुबई स्थित ICC मुख्यालय तक पहुंच गया है, क्योंकि आग़ामी महिला T20 विश्व कप की मेज़बानी बांग्लादेश के पास है लेकिन अब शायद वहाँ इसका आयोजन नहीं किया जाएगा। बांग्लादेश अभी भी महिला T20 विश्व कप का मेजबान देश है, लेकिन ICC एशियाई देश में स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।

बताया जा रहा है कि यदि आगामी कुछ दिनों में स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो पूरा कार्यक्रम भारत में स्थानांतरित किया जा सकता है।


Discover more
Top Stories
Raju Suthar

Raju Suthar

Author ∙ Aug 6 2024, 12:55 PM | 2 Min Read
Advertisement