SA20 में दिनेश कार्तिक करेंगे पार्ल रॉयल्स का प्रतिनिधित्व; ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय


SA20 में पार्ल रॉयल्स के लिए खेलेंगे दिनेश कार्तिक [x]SA20 में पार्ल रॉयल्स के लिए खेलेंगे दिनेश कार्तिक [x]

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और RCB के दिग्गज खिलाड़ी दिनेश कार्तिक दक्षिण अफ़्रीका में होने वाले SA20 लीग के 2025 संस्करण में पार्ल रॉयल्स फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।

इस तरह वह दक्षिण अफ़्रीका में लगभग दो साल पहले शुरू हुई इस प्रीमियम प्रतियोगिता में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे।

दिनेश कार्तिक करेंगे पार्ल रॉयल्स का प्रतिनिधित्व

T20 के दिग्गज कार्तिक ने T20 से संन्यास की घोषणा की और आखिरी बार IPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेले। हाल ही में, उन्हें अपने पूर्व RCB साथी एबी डीविलियर्स के साथ SA20 टूर्नामेंट के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया।

कार्तिक, जिन्हें पिछले महीने RCB का बल्लेबाज़ी कोच नियुक्त किया गया था, और अब कोच होने के अलावा, भारत के पूर्व स्टार दक्षिण अफ़्रीका के प्रीमियम T20 टूर्नामेंट में अपने देश का प्रतिनिधित्व भी करेंगे।

RCB के अलावा कार्तिक IPL में KKR, गुजरात लायंस, दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके अलावा, वह भारत की घरेलू प्रतियोगिताओं में तमिलनाडु के लिए भी खेलते हैं।

कार्तिक के अलावा, पार्ल रॉयल्स ने आगामी सत्र के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जो रूट को भी अपने टीम में शामिल किया हैं।

401 T20 मैचों में, भारत के इस दिग्गज ने 136.96 की स्ट्राइक रेट से 7407 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 97* रहा है।


Discover more
Top Stories
Raju Suthar

Raju Suthar

Author ∙ Aug 6 2024, 11:48 AM | 2 Min Read
Advertisement