ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 92 रनों की पारी खेल T20I की इस लिस्ट में विराट-बाबर को पीछे छोड़ा रोहित ने


रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन बनाए [AP]
रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन बनाए [AP]

रोहित शर्मा ने ICC T20 विश्व कप 2024 में ग्रुप 1 के अपने आखिरी सुपर आठ मैच में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सेंट लूसिया पर 41 गेंदों पर 92 रन बनाकर कहर बरपा दिया। इस पारी के दौरान, वह T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए।

सोमवार, 24 जून को डैरेन सैमी स्टेडियम पर ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय कप्तान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की। उन्होंने सिर्फ़ 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और मिचेल स्टार्क के एक ओवर में 29 रन भी बनाए।

इन 92 रनों के साथ, रोहित अपने सलामी जोड़ीदार विराट कोहली के 4,103 और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म के 4,145 रनों को पीछे छोड़कर 4,165 रनों के साथ खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में टॉप पर पहुंच गए हैं।

T20I क्रिकेट में सर्वाधिक रन:

खिलाड़ी
रन
पारी
रोहित शर्मा 4,165 149
बाबर आज़म 4,145 116
विराट कोहली 4,103 115
पॉल स्टर्लिंग 3,601 144
मार्टिन गप्टिल 3,531 118

इस प्लेयर ऑफ द मैच पारी के साथ रोहित ने सेमीफाइनल में भारत की जगह बुक कर ली है। टीम इंडिया अब 27 जून को गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ ये मुक़ाबला खेलेगी।


Discover more
Top Stories
Mohammed Afzal

Mohammed Afzal

Updated: June 25 2024, 11:08 AM | 3 Min Read
Advertisement