T20 विश्व कप इतिहास के टॉप 5 सबसे तेज़ अर्द्धशतक


रोहित शर्मा ने T20 विश्व कप में भारत की ओर से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया (ट्विटर) रोहित शर्मा ने T20 विश्व कप में भारत की ओर से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया (ट्विटर)

T20 क्रिकेट ने क्रिकेट खेलने और समझने के तरीके में क्रांति ला दी है। आज T20 क्रिकेट में नए शॉट, तेज़ तर्रार बल्लेबाज़ी देखने को मिलती है।

2007 में अपनी शुरुआत से ही T20 विश्व कप एक ऐसा मंच रहा है जहाँ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर अपने कौशल का प्रदर्शन करते हैं और शानदार पारियों से लाखों प्रशंसकों का मनोरंजन करते हैं। इन तेज़ तर्रार पारियों में से कुछ प्रदर्शन अपनी निडरता और खेल पर प्रभाव के लिए जाने जाते हैं।

अपनी शानदार और विध्वंसक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रोहित शर्मा ने 2024 के मौजूदा संस्करण में सेंट लूसिया में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सुपर आठ मैच के दौरान T20 विश्व कप इतिहास में किसी भारतीय द्वारा तीसरा सबसे तेज अर्धशतक दर्ज किया।

उन्होंने सिर्फ़ 19 गेंदों पर 50 रन पूरे किए, जिसमें उन्होंने दबाव में अपनी अविश्वसनीय बल्लेबाज़ी की।

यहां T20 विश्व कप इतिहास के टॉप पांच सबसे तेज अर्द्धशतकों पर विस्तृत जानकारी दी गयी है।

1. युवराज सिंह - 12 गेंदों पर (भारत बनाम इंग्लैंड - T20 विश्व कप 2007)

युवराज सिंह (ट्विटर) युवराज सिंह (ट्विटर)

युवराज सिंह की इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पहले T20 विश्व कप में खेली गई पारी क्रिकेट इतिहास की सबसे शानदार पारियों में से एक हैं।

19 सितम्बर 2007 को डरबन में युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदों पर लगातार छह छक्के लगाए और मात्र 12 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया - जो T20 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक था।

इस धमाकेदार पारी की बदौलत भारत ने 218/4 का मजबूत स्कोर बनाया था।

2. स्टीफन माइबर्ग - 17 गेंदों पर (नीदरलैंड्स बनाम आयरलैंड - T20 विश्व कप 2014)

स्टीफन माइबर्ग (ट्विटर) स्टीफन माइबर्ग (ट्विटर)

2014 T20 विश्व कप के दौरान नीदरलैंड्स के लिए करो या मरो वाले मैच में, आयरलैंड के ख़िलाफ़ स्टीफन माइबर्ग का 17 गेंदों में अर्धशतक देखने लायक था।

सुपर 10 में जगह बनाने के लिए 190 रनों का पीछा करते हुए, माइबर्ग की तूफानी पारी ने यह करके दिखाया। उनकी विस्फोटक बल्लेबाज़ी ने आयरिश गेंदबाज़ों को चौंका दिया, जिससे नीदरलैंड्स ने सिर्फ़ 13.5 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।

माइबर्ग ने 23 गेंदों पर 63 रन की तूफ़ानी पारी खेली जिसमें चार चौके और सात छक्के शामिल थे।


3. मार्कस स्टोइनिस - 17 गेंदों पर (ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका - T20 विश्व कप 2022)

मार्कस स्टोइनिस (ट्विटर) मार्कस स्टोइनिस (ट्विटर)

मार्कस स्टोइनिस ने 2022 T20 विश्व कप में श्रीलंका के ख़िलाफ़ 17 गेंदों में अर्धशतक बनाकर माइबर्ग की उपलब्धि की बराबरी की।

सुपर 12 के अहम मैच में स्टोइनिस ने उस समय मैदान में कदम रखा जब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए तेज़ गति से रन बनाने की ज़रूरत थी। उनकी दमदार पारी ने श्रीलंकाई गेंदबाज़ी आक्रमण को ध्वस्त करते हुए 158 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया।

स्टोइनिस ने 18 गेंदों पर 59 रन बनाए जिसमें चार चौके और छह छक्के शामिल थे।

4. ग्लेन मैक्सवेल - 18 गेंदों पर (ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - T20 विश्व कप 2014)

ग्लेन मैक्सवेल (X.com) ग्लेन मैक्सवेल (X.com)

2014 T20 विश्व कप में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ ग्लेन मैक्सवेल की 18 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी देखने लायक थी।

ग्रुप स्टेज मैच में मैक्सवेल की ताबड़तोड़ पारी उस समय आई जब ऑस्ट्रेलिया 192 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रहा था।

हालाँकि, उनके प्रयासों के बावजूद ऑस्ट्रेलिया वह मैच 16 रन से हार गया था, लेकिन मैक्सवेल की 33 गेंदों पर 74 रन की पारी, जिसमें सात चौके और छह छक्के शामिल थे इतिहास के पन्नों में दर्ज़ हो गयी।

5. केएल राहुल - 18 गेंदों पर (भारत बनाम स्कॉटलैंड - T20 विश्व कप 2021)

केएल राहुल (X.com) केएल राहुल (X.com)

केएल राहुल ने 2021 T20 विश्व कप में स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ 18 गेंदों में अर्धशतक बनाकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

86 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए, राहुल की तूफानी बल्लेबाज़ी के चलते लक्ष्य को सिर्फ़ 6.3 ओवर में ही हासिल कर दिया।

राहुल ने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। राहुल का यह सबसे तेज़ अर्धशतक T20 विश्व कप में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक है।


Discover more
Top Stories