MLC में राशिद-नूर का भविष्य अनिश्चित; अमेरिकी प्रशासन के यात्रा प्रतिबंध बन सकते हैं रोड़ा


राशिद खान और नूर अहमद [स्रोत: @MINYCricket, @TexasSuperKings/ x.com] राशिद खान और नूर अहमद [स्रोत: @MINYCricket, @TexasSuperKings/ x.com]

ग्लोबल राजनीति की उठा पटक के बीच संयुक्त राज्य सरकार ने अपने देश में 12 नागरिकों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग गया है। इस प्रकार प्रभावित होने वाले देश हैं - अफ़ग़ानिस्तान, बर्मा, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की घोषणा के अनुसार प्रतिबंध संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके लोगों की राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए बनाया गया है।

यह प्रतिबंध अगले सप्ताह से प्रभावी होगा। मेजर लीग क्रिकेट (MLC) पर इन प्रतिबंधों का असर पड़ने की उम्मीद है क्योंकि अफ़ग़ानिस्तान के खिलाड़ी लीग में कई टीमों के साथ अनुबंधित हैं। हालांकि, जैसा कि ESPN क्रिकइन्फो ने बताया, MLC अधिकारियों को उम्मीद है कि राशिद ख़ान और नूर अहमद जैसे अफ़ग़ान खिलाड़ी यात्रा प्रतिबंधों के बावजूद 2025 सीज़न के लिए अपने अनुबंध को पूरा करने में सक्षम होंगे।

अमेरिकी यात्रा प्रतिबंध से कौन सी फ्रेंचाइज़ी प्रभावित होंगी?

ग़ौरतलब है कि अफ़ग़ानिस्तान के 7 खिलाड़ी MLC 2025 के लिए अनुबंधित हैं - राशिद ख़ान, अज़मतुल्लाह उमरज़ई और नवीन-उल-हक़ (MI न्यूयॉर्क), गुलबदीन नायब, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, वक़ार सलामखेल (सिएटल ऑर्कास) और नूर अहमद (टेक्सास सुपर किंग्स)।

हालांकि यह प्रतिबंध, जो सोमवार (9 जून) को पूर्वी समयानुसार सुबह 12:01 बजे या भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से प्रभावी होगा, 12 नागरिकों के प्रवेश को प्रतिबंधित करता है, लेकिन कुछ छूट भी हैं। "विश्व कप, ओलंपिक या राज्य सचिव द्वारा निर्धारित अन्य प्रमुख खेल आयोजन के लिए यात्रा करने वाले किसी भी एथलीट या एथलेटिक टीम के सदस्य" को आदेश द्वारा सीमित नहीं किया जाएगा।

आदेश में यह भी कहा गया है कि - "यह उद्घोषणा केवल निर्दिष्ट देशों के उन विदेशी नागरिकों पर लागू होगी जो: (i) इस उद्घोषणा की लागू प्रभावी तिथि पर संयुक्त राज्य अमेरिका से बाहर हैं; और (ii) जिनके पास इस उद्घोषणा की लागू प्रभावी तिथि पर वैध वीज़ा नहीं है।"

MLC अधिकारी सभी विकल्प तलाशने पर विचार कर रहे हैं

प्रभावित फ्रैंचाइज़ के अधिकारी प्रतिबंध लागू होने से पहले खिलाड़ियों को देश में लाने की संभावना सहित सभी संभावित विकल्पों पर विचार करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा, उन्हें यह भी उम्मीद है कि राज्य सचिव MLC को उन प्रमुख खेल आयोजनों में से एक के रूप में मानेंगे, जिसके लिए खिलाड़ियों को छूट मिल सकती है।

MLC 2025 का तीसरा सीज़न 12 जून से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट के पहले मैच में गत विजेता वॉशिंगटन फ्रीडम का मुक़ाबला पिछले सीज़न के उपविजेता सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स से ओकलैंड कोलिज़ीयम में होगा। 

Discover more
Top Stories
Mohammed Afzal

Mohammed Afzal

Author ∙ June 6 2025, 2:08 PM | 2 Min Read
Advertisement