जय शाह ने की घोषणा गौतम गंभीर होंगे भारत के मुख्य कोच


गौतम गंभीर गौतम गंभीर

भारतीय क्रिकेट से एक बड़ी ख़बर आ रही है, गौतम गंभीर को भारतीय सीनियर पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। जय शाह ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस ख़बर की घोषणा की है, और उम्मीद है कि गंभीर भारत के श्रीलंका दौरे से अपने कोचिंग की शुरुआत करेंगे।

गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे जो विजयी T20 विश्व कप अभियान में भारत के मुख्य कोच थे। द्रविड़ की तरह गंभीर भी तीनों प्रारूपों में भारत के कोच होंगे और उनकी नज़रें अगले साल फरवरी में होने वाली ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर होंगी।

जय शाह द्वारा भारत के मुख्य कोच की घोषणा -

गौतम गंभीर IPL में केकेआर के लिए सफल रहे हैं: 

गौतम गंभीर पहली बार आईपीएल 2024 के अंतिम चरण में भारत के मुख्य कोच की भूमिका के लिए चर्चा में आए थे, और केकेआर के ख़िताब जीतने के बाद चर्चायें और भी बढ़ गई थी। गंभीर केकेआर के मेंटर थे, और आईपीएल 2024 में केकेआर के प्रदर्शन में सुधार में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण थी।

वह आईपीएल में भी एक बहुत ही सफल कप्तान रहे हैं और उनके नेतृत्व और मैन-मैनेजमेंट कौशल को उच्च दर्जा दिया गया है, जिसे वह अपने अब तक के सबसे बड़े कोचिंग असाइनमेंट में लाने की उम्मीद कर रहे होंगे।

Discover more
Top Stories
Zeeshan Naiyer

Zeeshan Naiyer

Updated: July 9 2024, 8:43 PM | 1 Min Read
Advertisement