पथुम निसंका ने कैंडी फाल्कन्स के ख़िलाफ़ शतक लगाकर LPL इतिहास का बनाया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर


पथुम निस्सांका सेंचुरी- (X.com) पथुम निस्सांका सेंचुरी- (X.com)

लंका प्रीमियर लीग(LPL) 2024 का ग्रुप-स्टेज राउंड आधा हो चुका है। चारिथ असलांका की अगुआई वाली जाफना किंग्स 4 मैचों में 6 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है, जबकि मौजूदा एलपीएल चैंपियन वानिन्दु हसरंगा की अगुआई वाली कैंडी फाल्कन्स चार मैचों में सिर्फ़ एक मैच जीतकर 2 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर है।

9 जुलाई को तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम जाफना किंग्स का मुकाबला दांबुला स्टेडियम में कैंडी फाल्कन्स से हुआ।

 इस मैच में 26 वर्षीय निसंका ने जाफना किंग्स के लिए पारी की शुरुआत करते हुए शानदार शतक बनाया।

जाफना किंग्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 224/7 रन बनाए। निसांका ने 119 (59) रन बनाए, जिसमें 16 चौके और चार छक्के शामिल थे।

निसंका का ने अपनी पारी के साथ कई रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने लंका प्रीमियर लीग में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया।

उन्होंने लॉरी इवांस को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2020 संस्करण में 108* (65) रन बनाकर यह रिकॉर्ड बनाया था।

लंका प्रीमियर लीग में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर की सूची इस प्रकार है।

  • 119 (59) - पथुम निसंका बनाम कैंडी , आज
  • 108* (65) - लॉरी इवांस बनाम जफना , 2020
  • 104* (63) - टिम सीफ़र्ट बनाम जफना , 4 दिन पहले
  • 104 (59) - बाबर आज़म बनाम गॉल ,  2023
  • 102* (67) - आंद्रे फ्लेचर बनाम कोलंबो, 2022
  • 102* (52) - कुसल परेरा बनाम जफना, 6 दिन पहले

यह ध्यान देने योग्य है कि निसंका को मई में LPL नीलामी के पहले दौर में नहीं चुना गया था।


Discover more
Top Stories
Zeeshan Naiyer

Zeeshan Naiyer

Author ∙ July 9 2024, 5:37 PM | 2 Min Read
Advertisement