महिला एशिया कप 2024; एक नज़र टीमों के स्क्वॉड पर


भारतीय महिला टीम 2024 एशिया कप में गत विजेता के रूप में प्रवेश करेगी (एसीसी) भारतीय महिला टीम 2024 एशिया कप में गत विजेता के रूप में प्रवेश करेगी (एसीसी)

कल से श्रीलंका में महिला एशिया कप 2024 की शुरुआत हो रही है। ये टूर्नामेंट का नौवां संस्करण है। 2004 में इस शुरू हुआ ये टूर्नामेंट में भारत का दबदबा रहा है। अब तक साथ बार ख़िताब जीत चुकी है। कल भारतीय टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेलेगी।

2024 का संस्करण, भी T20 फॉर्मेट का होगा। इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग ले रही है, कुल 15 खेले जायेंगे।

इन मुकाबलों में राउंड-रॉबिन ग्रुप चरण शामिल होंगे, जिसके बाद नॉकआउट मैच होंगे। सभी मैच रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होंगे। प्रशंसकों के लिए इंट्री फ्री कर दी गई है।

गत विजेता टीम इंडिया को ग्रुप A में नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ रखा गया है। ग्रुप B में बांग्लादेश, मलेशिया, थाईलैंड और मेज़बान श्रीलंका को शामिल किया गया है।

यहां OneCricket पर, हम 2024 संस्करण के लिए सभी प्रतिस्पर्धी टीमों के स्क्वॉड पर एक नज़र डालते हैं।


महिला टी20 एशिया कप 2024 स्क्वॉड

टीम
ग्रुप
स्क्वॉड
भारतीय महिला टीम (गत विजेता) A हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और सजना सजीवन। ट्रैवल रिज़र्व: श्वेता सहरावत, सैका इशाक, तनुजा कंवर और मेघना सिंह।
नेपाल महिला A इंदु बर्मा (कप्तान), रूबीना छेत्री, सीता राणा मगर, बिंदू रावल, कबिता कुंवर, पूजा महतो, कबिता जोशी, समझ खड़का, काजोल श्रेष्ठ (विकेटकीपर), सबनम राय, राजमती ऐरी, ममता चौधरी, कृतिका मरासिनी, रोमा थापा और डॉली भट्टा।
पाकिस्तान महिला A निदा डार (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, फातिमा सना, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली, नज़िया अल्वी (विकेटकीपर), नाशरा सुंधू, ओमाइमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन।
संयुक्त अरब अमीरात महिला A ईशा ओझा (कप्तान), एमिली थॉमस (विकेटकीपर), हीना होतचंदानी, इंदुजा नंदकुमार, कविशा कुमारी, खुशी शर्मा, लावण्या केनी, महक ठाकुर, रिनिथा राजिथ, रितिका राजिथ, रिशिता राजिथ, समायरा धरणीधरका, सुरक्षा कोटे, थीर्था सतीश (विकेटकीपर) और वैष्णव महेश।
श्रीलंका महिला (मेज़बान) B चमारी अटपट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, अमा कंचना, उदेशिका प्रबोदानी, विशमी गुणरथने, काव्या कविंदी, इनोशी प्रियदर्शनी, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसूर्या, कवीशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, सचिनी निसानसाला और शशिनी गिम्हानी।
बांग्लादेश महिला B निगार सुल्ताना ज्योति (कप्तान और विकेटकीपर), नाहिदा अख्तर (उपकप्तान), मुर्शिदा खातून, दिलारा अख्तर, जहांआरा आलम, रुमाना अहमद, रितु मोनी, मारुफा अख्तर, शोर्ना अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, रूब्या हैदर झेलिक, शोरिफा खातून, इश्मा तंजीम और सबिकुन नाहर जेस्मीन। रिज़र्व: ताज नेहर, फाहिमा खातून, सोभना मोस्टोरी और पूजा चक्रवर्ती।
मलेशिया महिला Bविनीफ्रेड दुराईसिंगम (कप्तान), नूर आयशा, ऐसा एलीसा, मास एलिसा, आइना हामिज़ा हाशिम, एल्सा हंटर, माहिरा इज़्ज़ती इस्माइल, वान जूलिया (विकेटकीपर), सुआबिका मणिवन्नन, धनुश्री मुहुनन, इरदीना बेह नबील, आइना नजवा (विकेटकीपर), नूर एरियाना नात्स्या, अमालिन सोरफिना और नूर इज़्ज़तुल सयाफ़िका।
थाईलैंड महिला Bथिपाचा पुथावोंग (कप्तान), नट्टाया बूचाथम, कन्याकोरन बुनथनसेन, नन्नाफट चाइहान, सुनिदा चतुरोंगराटाना, ओनिचा कामचोमफू, रोसेनी कानोह, सुवानन खियाओतो (विकेटकीपर), नन्नापत कोनचारोएनकाई (विकेटकीपर), सुलेपोर्न लाओमी, फन्निता माया, चायनिसा फेंगपैन, चानिडा सुथिरुआंग, अपिसारा सुवानचोनराथी और कोरानित सुवांच ओनराथी।


महिला T20 एशिया कप 2024: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्न 1. महिला T20 एशिया कप 2024 में कौन सी टीमें भाग लेंगी?

उत्तर: महिला T20 एशिया कप 2024 राउंड-रॉबिन ग्रुप स्टेज मुक़ाबलों के साथ शुरू होगा। भारत, नेपाल, पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात को ग्रुप ए में रखा गया है और बांग्लादेश, मलेशिया, श्रीलंका और थाईलैंड जैसी टीमें ग्रुप बी का हिस्सा हैं।

प्रश्न 2. महिला T20 एशिया कप 2024 की मेज़बानी कौन करेगा?

उत्तर: श्रीलंका महिला T20 एशिया कप 2024 की मेज़बानी करेगा, जो इतिहास में तीसरी बार और 14 से अधिक वर्षों में पहली बार टूर्नामेंट का आयोजन करेगा। महिला टी20 एशिया कप 2024 के सभी 15 मैच दांबुला के रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे।

प्रश्न 3. महिला T20 एशिया कप 2024 में कितनी टीमें हैं?

उत्तर: महिला T20 एशिया कप 2024 में आठ टीमें भाग ले रही हैं। उन आठ टीमों को चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है।

प्रश्न 4. महिला T20 एशिया कप 2024 कहां देख सकता हूं?

उत्तर: महिला T20 एशिया कप 2024 का सीधा प्रसारण डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा।

प्रश्न 5. कौन सा चैनल महिला T20 एशिया कप 2024 का सीधा प्रसारण करेगा?

उत्तर: डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर महिला T20 एशिया कप 2024 देखने के अलावा,  स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारण देखने के लिए अपने टेलीविजन सेट पर भी ट्यून कर सकता है।


Discover more
Top Stories