'धोनी बहुत सटीक हैं,'- प्रसिद्ध भारतीय अंपायर ने DRS को लेकर की धोनी की सराहना


एमएस धोनी डीआरएस के सर्वश्रेष्ठ उपयोगकर्ताओं में से एक हैं [X] एमएस धोनी डीआरएस के सर्वश्रेष्ठ उपयोगकर्ताओं में से एक हैं [X]

प्रसिद्ध भारतीय अंपायर अनिल चौधरी ने निर्णय समीक्षा प्रणाली (DRS) का चयन करते समय महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की सटीकता की जमकर तारीफ़ की है।

DRS एक क्रिकेट तकनीक है जिसके ज़रिए मैदान पर लिए गए फ़ैसलों को चुनौती दी जाती है। जब भी कोई टीम अंपायर के फ़ैसले से सहमत नहीं होती है, तो वे फ़ैसला अपने पक्ष में करने के लिए ये विकल्प चुनते हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी , जिन्होंने भारतीय टीम को तीन ICC ख़िताब दिलाए हैं, को इस तकनीक के सबसे बेहतरीन उपयोगकर्ताओं में से एक माना जाता है, क्योंकि जब भी वह ऊपर जाते हैं तो ज्यादातर इसे सही ही करते हैं।

इसलिए, अनिल चौधरी ने DRS तकनीक का बेहतरीन इस्तेमाल करने के लिए धोनी की सराहना की। '2 स्लॉगर्स' पॉडकास्ट पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि विकेटकीपरों के लिए स्टंप के दूसरी तरफ हो रही घटनाओं को ट्रैक करना आम तौर पर कठिन होता है।

इसलिए अनिल के कहे मुताबिक़, ज़्यादातर DRS कॉल को अपने पक्ष में करने की धोनी की क्षमता अधिक तारीफ़ और मान्यता की हक़दार है।

अनिल चौधरी ने कहा , "एमएस धोनी बहुत सटीक हैं, लगभग सटीक होने के करीब - कभी-कभी ऐसा होता है कि कीपर पीछे रह जाता है, यहां तक कि वह गेंदबाज की स्थिति भी नहीं देख पाता - यह एक अलग बात है, लेकिन वह बहुत ही तर्कसंगत हैं।"

क्या धोनी IPL 2025 में खेलेंगे?

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद धोनी अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग में सक्रिय हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हैं और उन्हें मेगा नीलामी से पहले बरक़रार रखा जा सकता है।

कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि दिग्गज क्रिकेटर को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर बरक़रार रखा जा सकता है, क्योंकि वह पांच साल पहले रिटायर हो चुके हैं। इसलिए, पूरी संभावना है कि धोनी IPL 2025 में खेलेंगे।


Discover more
Top Stories
Mohammed Afzal

Mohammed Afzal

Updated: Aug 29 2024, 11:47 AM | 2 Min Read
Advertisement