क्या होगा अगर RCB IPL 2025 से पहले विराट कोहली को कर दे रिलीज?


IPL 2021 अभियान के बाद विराट कोहली [X] IPL 2021 अभियान के बाद विराट कोहली [X]

IPL 2024 का समापन कोलकाता नाइट राइडर्स के तीसरे खिताब जीतने के साथ हुआ। अब अगले सीज़न से पहले एक बड़ी नीलामी होगी। टीमों के समीकरणों और गतिशीलता में बहुत सारे बदलाव होने की उम्मीद है।

विराट कोहली RCB के लिए एक लीजेंड रहे हैं और टूर्नामेंट की शुरुआत से ही टीम का हिस्सा रहे हैं। इस बात की बहुत कम संभावना है कि फ्रैंचाइज़ी IPL 2025 से पहले अपने आइकन को रिलीज़ करेगी। हालाँकि, आइए एक काल्पनिक स्थिति पर नज़र डालते हैं जहाँ RCB विराट कोहली को रिलीज करती है तो क्या हो सकता है।


RCB ढूंढेगी एक नया पोस्टर बॉय

RCB फ्रैंचाइज़ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपनी टीम में कई सितारे शामिल किए हैं। जैक्स कैलिस, मार्क बाउचर, एबी डिविलियर्स , युवराज सिंह, ज़हीर ख़ान और अनिल कुंबले जैसे खिलाड़ी पिछले कुछ सालों में टीम की शोभा बढ़ा चुके हैं। इन खिलाड़ियों में विराट कोहली सबसे ज़्यादा चमके हैं। अब अगर RCB कोहली को रिलीज करती है, तो उन्हें एक नए पोस्टर बॉय की तलाश होगी जो ब्रांड RCB में और इज़ाफा कर सके।

RCB के संभावित लक्ष्य

शुभमन गिल

शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट का अगला पोस्टर बॉय माना जा रहा है। इसलिए, अगर RCB विराट कोहली को रिलीज करती है तो वे गिल को लेने और अपनी ब्रांड वैल्यू बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं, अगर वह उपलब्ध होते हैं तो।

ऋषभ पंत

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ भी भविष्य के स्टार हैं। संभावना है कि ऋषभ पंत को DC द्वारा रिलीज किया जा सकता है, उस स्थिति में वह RCB की योजना के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव

हालांकि इस बात की बहुत कम संभावना है कि MI अपने स्टार खिलाड़ी को रिलीज करेगा, लेकिन अगर ऐसा होता है तो RCB उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है। सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान हैं और इसलिए उन्हें खरीदना निश्चित रूप से फ्रैंचाइज़ी की ब्रांड वैल्यू में इज़ाफा करेगा।

केएल राहुल

केएल राहुल के LSG मालिकों के साथ पिछले सीज़न में कहा-सुनी की कुछ अफ़वाहें आई थी, इसलिए संभावना है कि वह मार्केट में उपलब्ध होंगे। अगर ऐसा होता है, तो केएल राहुल एक स्थानीय खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सितारों में से एक होने के नाते RCB के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकते हैं।


Discover more
Top Stories