T20 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज़ 


रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं (x.com) रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं (x.com)

T20 क्रिकेट को लोग फटाफट क्रिकेट भी कहते हैं, क्योंकि यहाँ रन मायने रखता है, लोग चौके और छक्के देखना पसंद करते हैं। टी20 क्रिकेट में हॉर्ड हिटिंग बल्लेबाज़ों का महत्व सबसे अधिक है।

टी20 विश्व कप 2024 में बस कुछ दिन बाक़ी हैं। इसलिए, हम लाए हैं, टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले पाँच खिलाड़ियों की सूची। 

क्रिस गेल

गेल सूची में शीर्ष पर हैं (x.com) गेल सूची में शीर्ष पर हैं (x.com)

T20 क्रिकेट में बल्लेबाज़ी के रिकॉर्ड की सूची में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का नाम न ऐसा हो नहीं सकता। उन्होंने वास्तव में हर मायने में इस प्रारूप पर अपना दबदबा बनाया है।

T20 के सर्वकालिक महानतम बल्लेबाज़ों में से एक माने जाने वाले क्रिस गेल ने 33 विश्व कप मैचों में 63 छक्के लगाए हैं। कुल मिलाकर, उन्होंने टी20 विश्व कप में 34.46 की औसत और 142.75 की शानदार स्ट्राइक रेट से 965 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक शामिल हैं।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 2024 टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी करेंगे (x.com) रोहित शर्मा 2024 टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी करेंगे (x.com)

वर्तमान भारतीय कप्तान ने जिनको 'हिटमैन' के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि वो जिस आसानी से छक्के लगाते हैं। इस कला में उनका कोई जवाब नहीं है। 

सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं, उन्होंने T20 विश्व कप में 39 मैचों में 35 छक्के लगाए हैं। अपने T20 विश्व कप करियर के दौरान रोहित ने 34.39 की औसत और 127.88 की शानदार स्ट्राइक रेट से 963 रन बनाए हैं।

जॉस बटलर

बटलर की अगुआई में इंग्लैंड ने जीता टी20 विश्व कप 2022 (x.com) बटलर की अगुआई में इंग्लैंड ने जीता टी20 विश्व कप 2022 (x.com)

100 से ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले अनुभवी खिलाड़ी जॉस बटलर बल्लेबाज़ और विकेटकीपर दोनों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।ऑस्ट्रेलिया में हुए 2022 T20 विश्व कप में बटलर ने इंग्लैंड टीम की अगुआई करते हुए 225 रन का योगदान दिया था।

'जॉस द बॉस' के नाम से मशहूर बटलर विश्व कप मैचों में छक्के लगाने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 27 मैचों में 33 बार बाउंड्री पार की है। इंग्लैंड के मौजूदा कप्तान के तौर पर उनका लक्ष्य आगामी टूर्नामेंट में अपने छक्के लगाने के आंकड़े को बढ़ाना है, अगर वह बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो रोहित शर्मा को पीछे छोड़ सकते हैं।

युवराज सिंह

युवराज सिंह को भारत का सबसे बड़ा टी20 बल्लेबाज माना जाता है (x.com) युवराज सिंह को भारत का सबसे बड़ा टी20 बल्लेबाज माना जाता है (x.com)

युवराज सिंह को बड़े मैच का प्लेयर कहा जाता है। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी के पास महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। यही वजह है कि T20 विश्व कप में छक्कों की चर्चा युवराज सिंह के ज़िक्र किए बिना कभी पूरी नहीं हो सकती।

2007 से 2016 तक T20 विश्व कप खेलते हुए युवराज ने 31 मैचों में 33 छक्के लगाए। इन 33 में से छह छक्के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगाए गए थे, जिसने इतिहास रच दिया।

शेन वॉटसन

शेन वॉटसन इस सूची में एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई हैं (x.com) शेन वॉटसन इस सूची में एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई हैं (x.com)

क्रिकेट जगत के सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक शेन वॉटसन को हाथ में बल्ला थामे देखना बहुत आनंदमय था । वह किसी भी गेंदबाज़ों के ख़िलाफ़ आसानी से शॉट खेलने की क्षमता थी। 

इस विस्फोटक बल्लेबाज़ ने 24 T20 विश्व कप मैचों में 31 छक्के लगाए। वह इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। वॉटसन ने 2007 से 2016 तक T20 विश्व कप के छह संस्करणों में भाग लिया।

24 मैचों में 537 रन बनाकर वॉटसन ने अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन किया। 140.94 की उनकी स्ट्राइक रेट उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली को दर्शाती है। 'व्हाइट शार्क' ऑस्ट्रेलिया के कई उभरते टी20 बल्लेबाजों के लिए प्रेरणास्रोत है।


Discover more
Top Stories