T20 अंतरराष्ट्रीय में पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज़


जयसवाल ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ बल्लेबाज़ी करते हुए [X]
जयसवाल ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ बल्लेबाज़ी करते हुए [X]

T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में, हर टीम आक्रामक शुरुआत का लक्ष्य रखती है और शुरुआती पॉवरप्ले ओवरों (पारी के पहले छह ओवर) का फ़ायदा उठाने की कोशिश करती है।

OneCricket पर हम उन बल्लेबाज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो T20I में पॉवरप्ले के दौरान सबसे तेज़ बल्लेबाज़ी करते हुए गेंदबाज़ों की पिटाई करते हैं।

पॉवरप्ले ओवरों में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट वाले टॉप 5 बल्लेबाज़ों की सूची नीचे दी गई है

5. फिन एलन

5. फिन एलन [x.com] 5. फिन एलन [x.com]

शीर्ष पांच में न्यूज़ीलैंड के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज़ फिन एलन शामिल हैं। अपनी विध्वंसक शैली के लिए जाने जाने वाले एलन ने 47 पारियां खेली हैं, जिसमें 527 गेंदों का सामना करते हुए 794 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 20.35 और 150.66 की स्ट्राइक रेट रहा है।

4. कॉलिन मुनरो

4. कॉलिन मुनरो [x.com] 4. कॉलिन मुनरो [x.com]

कोलिन मुनरो, एक और ख़तरनाक कीवी ओपनर रहे हैं। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने 42 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 476 गेंदों का सामना करते हुए 743 रन बनाए हैं। पॉवरप्ले में स्ट्राइक रेट 156.09 का है।

3. फिलिप साल्ट

3. फिल साल्ट [X]
3. फिल साल्ट [X]

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ फिलिप साल्ट तीसरे स्थान पर हैं। 25 पारियों में साल्ट ने 314 गेंदों का सामना किया है, और 512 रन बनाए हैं। जहां उनकी औसत 46.54 की और स्ट्राइक रेट 163.05 का है।

2. यशस्वी जयसवाल

2. यशस्वी जयसवाल [X] 2. यशस्वी जयसवाल [X]

इसके बाद युवा भारतीय बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जयसवाल हैं। अपने शुरुआती करियर में ही उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। 19 पारियों में जयसवाल ने 257 गेंदों का सामना करते हुए 421 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 35.08 का और स्ट्राइक रेट 163.81 का है।

1. ट्रैविस हेड

1. ट्रैविस हेड [x.com] 1. ट्रैविस हेड [x.com]

इस सूची में सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज़ ट्रैविस हेड हैं। गेंदबाज़ों के लिए बुरे सपने की तरह माने जाने वाले हेड का प्रदर्शन इस प्रारूप में बहुत ही शानदार है। 22 पारियों में उन्होंने 299 गेंदों का सामना करते हुए 492 रन बनाए हैं। जहां उनका औसत 44.72 और 164.54 की स्ट्राइक रेट देखने को मिला है।

इन टॉप पांच बल्लेबाज़ों ने पॉवरप्ले ओवरों में अपनी क्षमता साबित की है, जिससे उनकी टीमों को महत्वपूर्ण, विस्फोटक शुरुआत मिली है। तेजी से रन बनाने और विपक्षी गेंदबाज़ों पर हावी होने की उनकी क्षमता उन्हें T20I प्रारूप में विशेष खिलाड़ी बनाती है।


Discover more
Top Stories
Raju Suthar

Raju Suthar

Author ∙ July 16 2024, 5:01 PM | 2 Min Read
Advertisement