T20 विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़


अफ़ग़ानिस्तान के फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी 17 विकेट लेकर सूची में शीर्ष पर हैं [x.com]अफ़ग़ानिस्तान के फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी 17 विकेट लेकर सूची में शीर्ष पर हैं [x.com]

अफ़ग़ानिस्तान के बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी ने T20 विश्व कप 2024 में एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बनकर इतिहास रच दिया है।

27 जून को त्रिनिदाद के टारौबा स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ सेमीफ़ाइनल मैच के दौरान फ़ारूक़ी ने अपना 17वां विकेट हासिल किया और इस तरह उन्होंने श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2021 संस्करण में 16 विकेट लिए थे।

यहां T20 विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की सूची दी गई है।

5. अर्शदीप सिंह (भारत) - 2024 में 15 विकेट

अर्शदीप सिंह - 2024 में 15 विकेट [एपी]
अर्शदीप सिंह - 2024 में 15 विकेट [एपी]

भारतीय बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने मौजूदा T20 विश्व कप 2024 में अब तक 15 विकेट लिए हैं। वह T20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ भी बन गए हैं, उन्होंने आरपी सिंह के 2007 विश्व कप के 12 विकेटों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है।

4. वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) - 2022 में 15 विकेट

वानिंदु हसरंगा - 2022 में 15 विकेट [x.com] वानिंदु हसरंगा - 2022 में 15 विकेट [x.com]

श्रीलंका के कप्तान और दाएं हाथ के स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने ऑस्ट्रेलिया में 2022 में हुए T20 विश्व कप के दौरान 15 विकेट लेकर इस सूची में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। वह T20 विश्व कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की सर्वकालिक सूची में चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने अब तक 19 मैचों में 37 विकेट लिए हैं।

3. अजंता मेंडिस (श्रीलंका) - 2012 में 15 विकेट

अजंता मेंडिस - 2012 में 15 विकेट [X.COM] अजंता मेंडिस - 2012 में 15 विकेट [X.COM]

इस सूची में तीसरे स्थान पर श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस हैं, जिन्होंने 2012 में श्रीलंका में हुए T20 विश्व कप के दौरान 6 मैचों में 15 विकेट लिए थे। अपने जादुई प्रदर्शन के दौरान उन्होंने ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ एक ही मैच में 6 विकेट भी लिए थे।

2. वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) - 2021 में 16 विकेट

वानिंदु हसरंगा - 2021 में 16 विकेट [X.COM] वानिंदु हसरंगा - 2021 में 16 विकेट [X.COM]

2022 से पहले वानिंदु हसरंगा ने 2021 में भी शानदार प्रदर्शन किया था क्योंकि उस संस्करण में उन्होंने 16 विकेट लिए थे और इतने समय तक टॉप पर थे। लेकिन अब अफ़ग़ान गेंदबाज़ ने पीछे छोड़ दिया है।

1. फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी (AFG) - 2024 में 17 विकेट

फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी - 2024 में 17 विकेट [x.com] फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी - 2024 में 17 विकेट [x.com]

23 वर्षीय बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी इस सूची में शीर्ष पर हैं। T20 विश्व कप 2024 में अपने अभियान के दौरान, उन्होंने चार बार 3+ विकेट लिए हैं, जो T20 विश्व कप इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है। यह कारनामा उन्होंने भारत, न्यूज़ीलैंड, युगांडा और पापुआ न्यू गिनी के ख़िलाफ़ किया हैं। इसके अलावा उन्होंने पावरप्ले में 10 विकेट भी लिए हैं, जिससे उन्होंने 2010 में ऑस्ट्रेलिया के डार्क नैनेस द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड की बराबरी कर दी है।


Discover more
Top Stories