एक नज़र...टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों पर


जेम्स एंडरसन और मुथैया मुरलीधरन टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं [X.Com] जेम्स एंडरसन और मुथैया मुरलीधरन टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं [X.Com]

इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसे बेहतरीन गेंदबाज़ हुए हैं, जिन्होंने लगातार विकेट लेने की अपनी क़ाबिलियत के ज़रिए टेस्ट फॉर्मेट में अमिट छाप छोड़ी है।

टेस्ट क्रिकेट में महान गेंदबाज़ों की पहचान सिर्फ उनका कौशल नहीं, बल्कि उनकी सहनशक्ति, माहौल के हिसाब से खुद को जल्द ढ़ालना है, जो उन्हें लंबे समय तक बल्लेबाज़ों को मात देने में सक्षम बनाती है।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकार्ड इन गुणों का प्रमाण है, जो अलग अलग समय और परिस्थितियों में खेल पर अपना दबदबा बनाने वाले खिलाड़ियों के नाम है।

आइए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों पर एक नज़र डालते हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़

खिलाड़ी
अवधि
मैच
विकेट
औसत
इकॉनमी सर्वश्रेष्ठ आंकड़े
4/5 विकेट हॉल
मुथैया मुरलीधरन 1992-2010 133 800 22.72 2.47 9/51 45/67
शेन वार्न 1992-2007 145 708 25.41 2.65 8/71 48/37
जेम्स एंडरसन 2003-2024 187 700 26.52 2.79 7/42 32/32
अनिल कुंबले 1990-2008 132 619 29.65 2.69 10/74 31/35
स्टुअर्ट ब्रॉड 2007-2023 167 604 27.68 2.97 8/15 28/20
ग्लेन मैक्ग्राथ 1993-2007 124 563 21.64 2.49 8/24
28/29
नाथन लियोन
2011-वर्तमान 129 530 30.28 2.93 8/50 24/24
कोर्टनी वाल्श 1984-2001 132 519
24.44 2.53 7/37 32/22
रविचंद्रन अश्विन 2001-वर्तमान 100 516 23.75 2.81 7/59 25/36
डेल स्टेन 2004-2019 93 439 22.95 3.24 7/51 27/26
कपिल देव 1978-1994
131 434 29.64 2.78 9/83 17/23
रंगना हेराथ 1999-2018 93 433 28.07 2.80 9/127 20/34
रिचर्ड हैडली 1973-1990 86 431 22.29 2.63 9/52 25/36
शॉन पोलक 1995-2008 108 421 23.11 2.39 7/87 23/16
हरभजन सिंह 1998-2015 103 417 32.46 2.84 8/84 16/25
वसीम अकरम 1985-2002 104 414 23.62 2.59 7/119 20/25
कर्टली एम्ब्रोस 1988-2000 98 405 20.99 2.30 8/45 21/22
मखाया एनटिनी 1998-2009 101 390 28.82 3.23 7/37 19/18
इयान बॉथम 1977-1992 102 383 28.40 2.99 8/34 17/27
टिम साउथी 2008-वर्तमान 100 380 29.61 2.98 7/64 19/15


टेस्ट मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी:

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ कौन हैं?

उत्तर: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड मुथैया मुरलीधरन के नाम है। उनका शानदार करियर 1992 से 2010 तक चला, जिसके दौरान उन्होंने रिकॉर्ड 800 टेस्ट विकेट लिए।

प्रश्न 2. कितने गेंदबाज़ों ने 700 टेस्ट विकेट लिए हैं?

उत्तर: तीन गेंदबाज़ों ने टेस्ट मैचों में 700 विकेट का आंकड़ा पार किया है: मुथैया मुरलीधरन, शेन वार्न और जेम्स एंडरसन।

प्रश्न 3. कितने गेंदबाज़ों ने 500 टेस्ट विकेट लिए हैं?

उत्तर: टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की सूची में नौ खिलाड़ी शामिल हैं। इस खास समूह में मुथैया मुरलीधरन, शेन वॉर्न, जेम्स एंडरसन, अनिल कुंबले, ग्लेन मैक्ग्राथ, स्टुअर्ट ब्रॉड, नाथन लियोन, कर्टनी वॉल्श और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं।

प्रश्न 4. विश्व इतिहास में नंबर 1 गेंदबाज़ कौन है?

उत्तर: मुथैया मुरलीधरन को अक्सर विश्व इतिहास में नंबर 1 गेंदबाज़ माना जाता है, जिन्होंने टेस्ट मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है और साथ ही एकदिवसीय मैचों में भी वे सबसे आगे हैं।

प्रश्न 5. एक पारी में 10 विकेट किसने लिए हैं?

उत्तर: केवल तीन गेंदबाज़ों ने एक ही टेस्ट पारी में सभी 10 विकेट लिए हैं: इंग्लैंड के जिम लेकर, भारत के अनिल कुंबले और न्यूज़ीलैंड के एजाज़ पटेल। यह उपलब्धि क्रिकेट इतिहास में सबसे दुर्लभ है।


Discover more
Top Stories
Mohammed Afzal

Mohammed Afzal

Updated: July 10 2024, 4:47 PM | 14 Min Read
Advertisement