आज ही के दिन; 2007 में 'यूनिवर्स बॉस' ने पहली बार T20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाकर T20 विश्व कप में चार चाँद लगा दिये थे


क्रिस गेल ने पहला टी20 शतक जड़ा [X] क्रिस गेल ने पहला टी20 शतक जड़ा [X]

क्रिकेट जगत में साल 2007 में एक नई क्रांति आई। पहले T20 विश्वकप उत्सव था।  जिसने अपने पहले विश्व कप के साथ खेल के प्रशंसकों को अपनी ओर आकर्षित किया।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एक शानदार शुरुआत की आवश्यकता थी। T20 के ब्रैडमैन क्रिस गेल ने बिल्कुल वैसा ही किया। टूर्नामेंट के पहले मैच में वेस्टइंडीज़ ने पहले बल्लेबाज़ी की और क्रिस गेल ने दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाज़ों पर अपना कहर बरपाया।

क्रिस गेल ने दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाज़ों  की धज्जियां उड़ाते हुए अपना पहला T20 शतक जड़ा

क्रिस गेल सिर्फ़ 57 गेंदों पर 117 रन बनाए । यह T20I  में बनाया गया पहला शतक था। गेल और डेवन स्मिथ ने मिलकर 145 रनों की ओपनिंग साझेदारी की, जिसमें डेवन स्मिथ ने 34 गेंदों पर सिर्फ़ 35 रन बनाए। गेल की पारी में सात चौके और वेस्टइंडीज़ ने 20 ओवर में 205/6 रन बनाए।

हर्शल गिब्स ने गेल की शतक के चमक को फीका कर दिया

गेल की यह पारी T20 विश्व कप के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है। हर्शल गिब्स की पारी गेल के शतक पर भारी पड़ गई। दक्षिण अफ़्रीकी ओपनर ने 55 गेंदों पर 90* रन बनाए और टीम को आठ विकेट से ऐतिहासिक जीत दिलाई। जस्टिन केम्प ने 22 गेंदों पर 46 रन बनाए।

T20 विश्व कप में शतक

क्रिकेट का खेल और ख़ास तौर पर T20 प्रारूप उस दिन से तेजी से विकसित हुआ है। पिछले कुछ सालों में खेल ने गति पकड़ी है और प्रशंसकों ने आधुनिक समय के बल्लेबाज़ों की कई यादगार पारियां देखी हैं। ख़ास बात यह है कि T20 विश्व कप में अब तक 11 शतक लगाए जा चुके हैं; 

आइए उन पर एक नज़र डालते हैं-

बल्लेबाज़
रन
विरुद्ध
स्थान
वर्ष
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज़) 117 दक्षिण अफ़्रीका जोहानसबर्ग 2007
सुरेश रैना (भारत) 101 दक्षिण अफ़्रीका ग्रोस आइलेट 2010
महेला जयवर्धने (श्रीलंका) 100 ज़िम्बाब्वे प्रोविडेंस स्टेडियम
2010
ब्रेंडन मैकुलम (न्यूज़ीलैंड) 123 बांग्लादेश पल्लेकले 2012
एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) 116* बांग्लादेश चटगाँव 2014
अहमद शहज़ाद (पाकिस्तान) 111* बांग्लादेश मीरपुर 2014
तमीम इक़बाल (बांग्लादेश) 103* ओमान धर्मशाला 2016
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज़) 100* इंगलैंड
वानखेड़े 2016
जोस बटलर (इंग्लैंड) 101* श्रीलंका शारजाह 2021
रिले रोसोउ (दक्षिण अफ़्रीका) 109 बांग्लादेश सिडनी 2022
ग्लेन फिलिप्स (न्यूज़ीलैंड) 104 श्रीलंका सिडनी 2022

गौरतलब है कि क्रिस गेल का दूसरा T20 शतक भी विश्व कप मैच में ही आया था। उन्होंने यह शतक 2016 के T20 विश्व कप के दौरान मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ लगाया था।

Discover more
Top Stories