बर्थडे स्पेशल: भारतीय क्रिकेट के भावी पोस्टर बॉय शुभमन गिल को फ़ैंस ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ


शुभमन गिल [X] शुभमन गिल [X]

शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों में से एक हैं। अपने छोटे से करियर में गिल ने बल्ले से भारत के लिए कई खास काम किए हैं। ऐतिहासिक गाबा टेस्ट में अहम पारी खेलने से लेकर वनडे क्रिकेट में सबसे कम उम्र का दोहरा शतक लगाने तक, गिल की उपलब्धियां अनगिनत हैं।

स्टार क्रिकेटर आज यानी 8 सितंबर 2024 को अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों और फॉलोअर्स की तरफ से खास शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। इस कारण ट्विटर पर आज 'HBD Shubman Gill' टॉप ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया है।

गिल भारतीय टीम के लिए तीनों प्रारूपों में खेलते हैं। वह उन भारतीय क्रिकेटरों में से एक हैं जिन्होंने वनडे, टेस्ट और T20 में शतक बनाया है। साथ ही वह उन पांच भारतीय बल्लेबाज़ों की सूची में भी शामिल हैं जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक बनाया है, इस सूची में अन्य चार नाम सचिन तेंदुलकर , वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा और ईशान किशन हैं।

शुभमन इस समय दिलीप ट्रॉफी में इंडिया ए टीम की अगुआई कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह बांग्लादेश के ख़िलाफ़ घरेलू मैदान पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलने वाली भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।

शुभमन गिल का अंतरराष्ट्रीय करियर

आइए नज़र डालते हैं शुभमन गिल के अंतरराष्ट्रीय करियर पर -

फ़ॉर्मैट
मैच
रन
बेस्ट स्कोर
औसत
50/100
टेस्ट 25 1492 128 35.52 6/4
वनडे
47 2328 208 58.20 13/6
T20I 21 578 126* 30.42
3/1


ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई का लगा तांता













Discover more
Top Stories