T20 मुंबई लीग 2025 लाइव कहां देखें? जाने स्ट्रीमिंग और प्रसारण के बारे में


T20 मुंबई लीग 2025 [X.com]T20 मुंबई लीग 2025 [X.com]

मुंबई लीग 2025 4 जून से शुरू होने जा रही है। यह टूर्नामेंट तीसरा संस्करण हो रहा है और इसका फाइनल मैच 12 जून को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस लीग में 8 टीमें हिस्सा लेंगी और सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर जैसे कई नामी खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा होंगे।

सभी मैच दो स्टेडियमों, नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होंगे।

 इस लेख में हम आपको टूर्नामेंट के मैचों का प्रसारण देख सकतें हैं, इसकी पूरी जानकारी दे रहें हैं।

भारत में मुंबई लीग 2025 कहां देखें?

भारतीय प्रशंसक T20 मुंबई लीग 2025 को JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

मुंबई लीग 2025 टीवी पर कहां देखें?

प्रशंसक मुंबई लीग 2025 के सभी मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

मुंबई लीग 2025 का प्रारूप क्या है?

मुंबई में होने वाला यह टी20 टूर्नामेंट 4 जून से शुरू होकर 12 जून तक चलेगा। लीग में कुल आठ टीमें हैं। आईपीएल की तरह ही, हर टीम डबल राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेलेगी।

इस बीच, चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी और वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले फाइनल मैच में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

T20 मुंबई लीग 2025 - टीमें

मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स: तुषार देशपांडे, सिद्धेश लाड, सचिन यादव, आदित्य धूमल, अवैस खान, साहिल जाधव, नमन झावर, मैक्सवेल स्वामीनाथन, वरुण राव, रोहन घाग, अजय जानू, चिन्मय सुतार, इरफान उमैर, पराग खानापुरकर, अरमान जाफर, वैभव माली, यश गादिया, शाश्वत जगताप

आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न उपनगर: सरफराज खान, हार्दिक तमोरे, जय बिस्ता, शम्स मुलानी, सिल्वेस्टर डिसूजा, अयाज अहमद, सिद्धार्थ आकरे, अर्जुन दानी, एम यासीन सौदागर, जैद पाटनकर, करण शाह, क्रुथिक हनागावडी, सुफियान शेख, वसीम खान, यश दुबे, एसएम हाशिम, आयुष जाथवा, सलमान खान

ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स: शार्दुल ठाकुर, शशांक अतरदे, साईराज पाटिल, अथर्व अंकोलेकर, हर्ष तन्ना, वरुण लावंडे, अजीत यादव, आर्यन चौहान, हर्ष सालुंखे, नूतन गोयल, आर्यराज निकम, अमर्त्य राजे, कौशिक चिखलीकर, शशिकांत कदम, ओंकार तरमाले, अनीश चौधरी, अंकुर सिंह, शिवांश सिंह

एआरसीएस अंधेरी: शिवम दुबे, प्रसाद पवार, मुशीर खान, हिमांशु सिंह, अखिल हेरवाडकर, सिद्दीद तिवारी, रजा मिर्जा, प्रग्नेश कनपिल्लेवार, सक्षम झा, प्रसून सिंह, ऐश्वर्या सुर्वे, अजय मिश्रा, बद्री आलम, एमएन खान, मोनिल सोनी, दीपक शेट्टी, ओंकार जाधव, संदीप कुंचीकोर

सोबो मुंबई फाल्कन्स: श्रेयस अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, विनायक भोईर, सिद्धार्थ राउत, हर्ष अघव, कुश करिया, निखिल गिरी, प्रेम देवकर, आकाश पारकर, अमोल तारपुरे, इशान मूलचंदानी, मयूरेश टंडेल, प्रथमेश डाके, श्रेयांश राय, यश डिचोलकर, अमोघ भटकल, निशित बल्ला, साई चव्हाण

नॉर्थ मुंबई पैंथर्स: पृथ्वी शॉ, तनुश कोटियन, मोहित अवस्थी, खिजर दफेदार, दिव्यांश सक्सेना, अभिज्ञान कुंडू, आयुष वर्तक, सौरभ सिंह, हर्षल जाधव, प्रिंस बदियानी, अलीम शेख, गौरव जथार, मुज्जमिल कादरी, प्रतीक मिश्रा, राहुल सावंत, प्रवेश पाल, स्वप्निल साल्वी, दर्श मुरकुटे

नमो बांद्रा ब्लास्टर्स: अजिंक्य रहाणे, सुवेद पारकर, आकाश आनंद, रॉयस्टन डायस, कर्ष कोठारी, तुषार सिंह, अथर्व पुजारी, श्यामसुंदर केशकमत, धनित राउत, नमन पुष्पक, पार्थ अंकोलेकर, आतिफ अत्तरवाला, ध्रुमिल मटकर, एम अदीब उस्मानी, सागर छाबड़िया, तत्सत सिंह, ऋषित पटवाल, विक्रांत औटी

ट्राइंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट: सूर्यकुमार यादव, सिद्धांत आधथाराव, आयुष म्हात्रे, सूर्यांश शेडगे, परीक्षित वलसांगकर, जय जैन, हृषिकेश गोरे, आकाश पवार, श्रेयस गुरव, भरत सुदाम पाटिल, मकरंद पाटिल, सागर मिश्रा, शिखर ठाकुर, शिवम निरुपम, पार्थ नाइक, यश चव्हाण, मिनाड मांजरेकर, जिगर राणा

Discover more
Top Stories
Zeeshan Naiyer

Zeeshan Naiyer

Author ∙ June 4 2025, 4:01 PM | 3 Min Read
Advertisement