SA20 2025, PR vs SEC Qualifier 2 कहां देखें? चैनल, लाइव स्ट्रीमिंग, तारीख़ और समय





SA20 2025 के दूसरे क्वालीफायर में आज शाम पार्ल रॉयल्स का सनराइजर्स ईस्टर्न केप से होगा। यह मैच 6 फरवरी को सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन में खेला जाएगा। विजेता 8 फरवरी को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में एमआई केपटाउन के ख़िलाफ़ होने वाले फ़ाइनल में भिड़ेगी

पार्ल रॉयल्स ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया है, दस मैचों में सात जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही। हालांकि, क्वालीफायर 1 में वे अपना जलवा नहीं दिखा सकी, एमआई केपटाउन से 39 रन से हार गए। 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, उन्होंने अच्छी शुरुआत की, लेकिन लगातार विकेट खोते रहे, जिससे गति नहीं पकड़ पाए। अब वे इस करो या मरो वाले मुक़ाबले में बेहतर प्रदर्शन करने को बेताब होंगे।

गत विजेता सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने पांच जीत और पांच हार के साथ लीग चरण में तीसरा स्थान हासिल किया। एलिमिनेटर में जोबर्ग सुपर किंग्स को 32 रन से हराकर उन्होंने अपने ख़िताब की रक्षा को बरकरार रखा। उनके गेंदबाज़ों और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ों ने सही समय पर अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे उन्हें इस महत्वपूर्ण मुक़ाबले से पहले आत्मविश्वास मिला।

SA20 2025 के फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों टीमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी। पार्ल रॉयल्स अपनी फॉर्म को फिर से हासिल करना चाहेगी, जबकि सनराइजर्स ईस्टर्न केप अपनी जीत की लय को जारी रखने का लक्ष्य बनाएगी।

रोमांचक मुक़ाबले से पहले, आइए स्ट्रीमिंग विवरण पर एक नज़र डालते हैं।

SA20 2025 PR vs SEC Qualifier 2 कहां आयोजित किया जाएगा?

सनराइजर्स ईस्टर्न केप और पार्ल रॉयल्स के बीच SA20 का दूसरा क्वालीफायर मैच 6 फरवरी, गुरुवार को सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन में होगा।

SA20 2025 PR vs SEC Qualifier 2 किस समय शुरू होगा?

सनराइजर्स ईस्टर्न केप और पार्ल रॉयल्स के बीच SA20 का क्वालीफायर 2 भारतीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू होगा। 

SA20 2025 PR vs SEC Qualifier 2 OTT पर लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

सनराइजर्स ईस्टर्न केप और पार्ल रॉयल्स के बीच SA20 के क्वालीफायर 2 का सीधा प्रसारण डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा।

SA20 2025 PR vs SEC Qualifier 2 का सीधा प्रसारण कहां देखें?

सनराइजर्स ईस्टर्न केप और पार्ल रॉयल्स के बीच SA20 के क्वालीफायर 2 का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

भारत के बाहर SA20 2025 PR vs SEC Qualifier 2 का सीधा प्रसारण कहां देखें?

सनराइजर्स ईस्टर्न केप और पार्ल रॉयल्स के बीच SA20 के क्वालीफायर 2 को भारत के बाहर भी देखा जा सकता है:

उप सहारा अफ़्रीकी क्षेत्र - सुपर स्पोर्ट नेटवर्क ( Super Sport Network)

ऑस्ट्रेलिया - फॉक्स स्पोर्ट्स ( Fox Sports)

पाकिस्तान - तमाशा, माय को (Tamasha, MYCO)

बांग्लादेश & नेपाल - एसटीवायएक्स स्पोर्ट्स (STYX Sports) 

श्रीलंका - डायलॉग टीवी, द पपारे ( DialogTV, ThePapare ) 

दक्षिण पूर्व एशिया और न्यूज़ीलैंड - विलो, ट्रिलर टीवी (Willow, Triller Tv) 

मध्य पूर्व और उत्तरी अफ़्रीका - स्टार्ज़ प्ले क्रिकबज, (Starz Play Cricbuzz) 

यूनाइटेड किंगडम और उत्तरी आयरलैंड - स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट ( Sky Sports Cricket)

उत्तरी अमेरिका, कैरिबियन, महाद्वीपीय यूरोप - विलो, ट्रिलर टीवी (Willow, Triller Tv) 

Discover more
Top Stories