SA20 2025, Qualifier 1, MICT vs PR कहां देखें? चैनल, लाइव स्ट्रीमिंग, तारीख़ और समय


ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस (स्रोत: @paarlroyals/X.com) ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस (स्रोत: @paarlroyals/X.com)

 SA20 लीग 2025 के क्वालीफायर 1 में MICT का सामना पार्ल रॉयल्स से होगा। मैच सेंट जॉर्ज पार्क केबरहा में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू होगा।

अपने हालिया मुकाबले में, एमआई केप टाउन ने प्रिटोरिया कैपिटल्स पर शानदार जीत दर्ज की थी, जिसमें सेदिकुल्लाह अटल (74) और कॉनर एस्टरहुइज़न (69) की दमदार पारियों की बदौलत 201/3 रन बनाए। डेन पीड्ट और थॉमस काबर (3-3 विकेट) की अगुआई में उनके गेंदबाज़ों ने कैपिटल्स को 106 रन पर रोक दिया और 95 रन से जीत हासिल की। पार्ल रॉयल्स ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप के ख़िलाफ़ अच्छी गेंदबाज़ी की और उन्हें 148 रन पर रोक दिया, लेकिन बल्लेबाज़ी नाकाम रही,  केवल रुबिन हरमन (35) का योगदान रहा और वे 48 रन से हार गए।

दोनों के बीच मुक़ाबले के लिए तैयार है। तो आइए इस मुक़ाबले की लाइव स्ट्रीमिंग के विवरण पर नज़र डालते हैं:

SA20 2025, Qualifier 1, MICT vs PR कहाँ आयोजित किया जाएगा?

एमआई केपटाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच SA20 का क्वालीफायर 1, 4 फरवरी, मंगलवार को केबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में होगा।

SA20 2025, Qualifier 1, MICT vs PR किस समय शुरू होगा?

एमआई केपटाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच SA20 का क्वालीफायर 1 भारतीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू होगा। 

SA20 2025, Qualifier 1, MICT vs PR OTT पर लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

एमआई केपटाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच SA20 के क्वालीफायर 1 को डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम 

SA20 2025, Qualifier 1, MICT vs PR भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण कहां देखें?

एमआई केपटाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच SA20 के क्वालीफायर 1 का प्रसारण भारत में दर्शक Star Sports 2 में इंग्लिश जबकि Sports 18 2 पर हिन्दी कॉमेंट्री का आनंद ले सकते हैं

SA20 2025, Qualifier 1, MICT vs PR  भारत के बाहर सीधा प्रसारण कहां देखें?

भारत के बाहर के प्रशंसक निम्नलिखित प्लेटफार्मों पर एमआई केपटाउन और पार्ल रॉयल्स बीच SA20 2025 के मैच आनंद ले सकते हैं:

  1. उप सहारा अफ़्रीकी क्षेत्र - सुपर स्पोर्ट नेटवर्क ( Super Sport Network)
  2. ऑस्ट्रेलिया - फॉक्स स्पोर्ट्स ( Fox Sports)
  3. पाकिस्तान - तमाशा, माय को (Tamasha, MYCO)
  4. बांग्लादेश & नेपाल - एसटीवायएक्स स्पोर्ट्स (STYX Sports) 
  5. श्रीलंका - डायलॉग टीवी, द पपारे ( DialogTV, ThePapare ) 
  6. दक्षिण पूर्व एशिया और न्यूज़ीलैंड - विलो, ट्रिलर टीवी (Willow, Triller Tv) 
  7. मध्य पूर्व और उत्तरी अफ़्रीका - स्टार्ज़ प्ले क्रिकबज, (Starz Play Cricbuzz) 
  8. यूनाइटेड किंगडम और उत्तरी आयरलैंड - स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट ( Sky Sports Cricket)
  9. उत्तरी अमेरिका, कैरिबियन, महाद्वीपीय यूरोप - विलो, ट्रिलर टीवी (Willow, Triller Tv) 
Discover more
Top Stories