IML 2025: इंडिया मास्टर्स बनाम श्रीलंका मास्टर्स मैच कहां देखें? चैनल, लाइव स्ट्रीमिंग, तारीख़ और समय


इंडिया मास्टर्स बनाम श्रीलंका मास्टर्स [स्रोत: @imlt20official/X.com]इंडिया मास्टर्स बनाम श्रीलंका मास्टर्स [स्रोत: @imlt20official/X.com]

सचिन तेंदुलकर की अगुआई वाली इंडिया मास्टर्स टीम इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) के उद्घाटन मैच में कुमार संगकारा की श्रीलंका मास्टर्स से भिड़ेगी। यह मुक़ाबला 22 फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के पहले संस्करण में क्रिकेट के दिग्गजों की एक असाधारण सूची नज़र आएगी। इस लिस्ट में भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर, वेस्टइंडीज़ के सदाबहार खिलाड़ी ब्रायन लारा और क्रिस गेल, श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा, दक्षिण अफ़्रीका के जाक कालिस और जोंटी रोड्स, इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन और ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।

इंडिया मास्टर्स बनाम श्रीलंका मास्टर्स मैच कब खेला जाएगा?

इंडिया मास्टर्स और श्रीलंका मास्टर्स के बीच इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का उद्घाटन मैच 22 फरवरी, 2025 को होगा।

इंडिया मास्टर्स बनाम श्रीलंका मास्टर्स कहां खेला  जाएगा?

IML का उद्घाटन मैच इंडिया मास्टर्स और श्रीलंका मास्टर्स के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंडिया मास्टर्स बनाम श्रीलंका मास्टर्स मैच किस समय शुरू होगा?

इंडिया मास्टर्स और श्रीलंका मास्टर्स के बीच IML का उद्घाटन मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

इंडिया मास्टर्स बनाम श्रीलंका मास्टर्स के लिए टॉस का समय क्या है?

इंडिया मास्टर्स और श्रीलंका मास्टर्स के बीच IML के उद्घाटन मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा।

भारत में OTT पर इंडिया मास्टर्स बनाम श्रीलंका मास्टर्स IML 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

प्रशंसक जियो हॉटस्टार पर इंडिया मास्टर्स बनाम श्रीलंका मास्टर्स की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

भारत में इंडिया मास्टर्स बनाम श्रीलंका मास्टर्स IML 2025 का सीधा प्रसारण कहां देखें?

इंडिया मास्टर्स बनाम श्रीलंका मास्टर्स मैच का लाइव प्रसारण कलर्स सिनेप्लेक्स और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट पर उपलब्ध होगा।

इंडिया मास्टर्स बनाम श्रीलंका मास्टर्स IML 2025 को भारत के बाहर कहां देखें?

भारत के बाहर के प्रशंसक भी इस मुक़ाबले का सीधा प्रसारण नीचे दिए गए इन प्लेटफार्म पर देख सकते हैं:

देश
चैनल/ओटीटी
समय
श्रीलंका मोनारा टीवी, द पपारे, PEO स्पोर्ट्स शाम 7:30 बजे


Discover more
Top Stories