सिकंदर रज़ा ने रचा इतिहास; ज़िम्बाब्वे के लिए 'ये' खास रिकॉर्ड हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने


सिकंदर रज़ ने 5,000 T20 रन पूरे किए (X.com) सिकंदर रज़ ने 5,000 T20 रन पूरे किए (X.com)

ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने आज भारत के ख़िलाफ़ तीसरे T20 मैच के दौरान 16 गेंदों पर 15 रन बनाकर 5,000 T20 रन बनाने की कीर्तिमान हासिल किया।

रज़ा T20 प्रारूप में 5,000 रन तक पहुंचने वाले ज़िम्बाब्वे के पहले क्रिकेटर बनने का गौरव हासिल कर चुके हैं। ज़िम्बाब्वे के 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रहने के बाद भारत ने 23 रनों से ये मैच जीत लिया

सिकंदर ने 243 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 134 से ऊपर और औसत लगभग 25 का रहा।

इन 5,000 रनों में से 2,000 रन उन्होंने ज़िम्बाब्वे की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बनाए। अपने ऑलराउंड खेल के लिए मशहूर रज़ा ने करियर में 30 अर्धशतक दर्ज किए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 95 रन का रहा है। इसके अलावा वह गेंद से भी अपनी टीमों के लिए अहम योगदान देते रहते हैं।


ज़िम्बाब्वे के लिए रज़ा के आंकड़े

रज़ा ने जिम्बाब्वे के लिए 89 T20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल मिलाकर लगभग 2,000 रन बनाए हैं। यह उपलब्धि ज़िम्बाब्वे के किसी भी दूसरे बल्लेबाज़ द्वारा हासिल नहीं की गई है। हरफनमौला खिलाड़ी ने ज़िम्बाब्वे के लिए 14 अर्धशतक दर्ज किए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 87 रहा है।

रज़ा की ऑलराउंड क्षमताएं ज़िम्बाब्वे के लिए हमेशा से ही फ़ायदेमंद साबित हुई हैं। उन्होंने अपनी ऑफ़ स्पिन गेंदबाज़ी से भी अहम योगदान देते हुए ज़िम्बाब्वे के लिए 65 विकेट लिए हैं।

सिकंदर रज़ा को T20I क्रिकेट में विशेषज्ञ खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है। इस साल की शुरुआत में, उन्होंने T20I में लगातार पांच बार 50 से ज़्यादा का स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ होने का गौरव हासिल किया।

उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें अपने करियर में 15 बार प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिलाया है, जिसके चलते वह इस मामले में भारत के सूर्यकुमार यादव के साथ इतिहास में दूसरे स्थान पर हैं।


Discover more
Top Stories
Mohammed Afzal

Mohammed Afzal

Updated: July 10 2024, 8:45 PM | 2 Min Read
Advertisement