रोहित शर्मा एमएस धोनी को पीछे छोड़कर बने T20I में भारत के सबसे सफल कप्तान


भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दिग्गज एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया [AP]भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दिग्गज एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया [AP]

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज़्यादा जीत हासिल करने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। यह उपलब्धि उन्होंने T20 विश्व कप 2024 के अपने पहले मैच में हासिल की, जिसमें उन्होंने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाज़ी ने अपनी ताकत का परिचय देते हुए आयरलैंड को मात्र 96 रन पर रोका। इस तरह भारत को एक आसान सा लक्ष्य मिला।

पारी की शुरुआत करते हुए रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाज़ी की। और चोटिल होने से पहले टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक जमाया।

उनकी शानदार पारी से भारतीय टीम को बल्लेबाज़ी में काफ़ी मदद मिली और टूर्नामेंट का आग़ाज़ ज़ीत के साथ किया।

इस तरह इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 42वीं जीत मिली हैं। यानी उन्होंने एमएस धोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले सबसे ज़्यादा जीत का रिकॉर्ड धोनी के नाम था जिन्होंने अपनी कप्तानी में 41 मैचों में जीत दिलाई थी।

साथ ही इस मैच में रोहित शर्मा ने कई व्यक्तिगत उपलब्धियां भी हासिल की। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए।

इसके अलावा, उन्होंने T20 विश्व कप में 1000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया, जिससे इस प्रारूप में सबसे महान बल्लेबाज़ों में से एक के रूप में उनकी विरासत और मजबूत हो गई।


Discover more
Top Stories