IPL 2025: LSG ने टॉस जीतकर MI को पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया, मयंक यादव की हुई वापसी


मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स [Source: IPLT20]मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स [Source: IPLT20]

27 अप्रैल को, मुंबई इंडियंस (MI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 45वें मैच में मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ मुक़ाबला जाने वाला है। टॉस में, LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और पहले फ़ील्डिंग करने का फैसला किया है।

MI बनाम LSG: प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जाइंट्स प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश ख़ान, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा

MI बनाम LSG: टॉस पर क्या कहा कप्तानों ने

हार्दिक पंड्या: "हम गेंदबाज़ी करने की योजना बना रहे थे, लेकिन गर्मी को देखते हुए - हमें बल्लेबाज़ी करने में भी कोई दिक्कत नहीं है। ESA गेम हमेशा बहुत खास रहा है, अंबानी की पहल बहुत खास रही है और इससे हमें अतिरिक्त प्रेरणा मिलती है, आइए उन्हें (बच्चों को) एक अच्छा प्रदर्शन दें। गति हमेशा मदद करती है, लेकिन IPL में हर मैच मायने रखता है और सही चीजें करनी होती हैं। 2 बदलाव हुए है मिचेल सैंटनर की जगह कर्ण शर्मा आए और पुथुर की जगह कॉर्बिन बॉश।"

ऋषभ पंत: "हम पहले गेंदबाज़ी कर रहे हैं। एक दिन के मैच में आप सतह का उपयोग करना चाहते हैं। हम एक अच्छी स्थिति में हैं और व्यक्तिगत रूप से टीम को आगे रखना आसान है, यह आसान बनाता है। आखिरकार आप अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं और हर दिन को अपना पहला दिन मानते हैं। एक बदलाव हुआ है शार्दुल की जगह मयंक यादव को शामिल किया गया है।"

Discover more
Top Stories