यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे तीसरे T20 मैच से पहले टीम इंडिया से जुड़े


यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे टीम इंडिया के लिए (X.com) यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे टीम इंडिया के लिए (X.com)

यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे ज़िम्बाब्वे में टीम इंडिया से जुड़ गए हैं, जहां भारतीय टीम पांच मैचों की T20 सीरीज़ खेल रही है।

संजू सैमसन को भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे टी20 मैच के दौरान डगआउट में देखा गया , लेकिन जायसवाल और दुबे बुधवार को खेले जाने वाले तीसरे T20 मैच के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं, यह अज्ञात है। हालांकि, रेवस्पोर्ट्ज़ ने सोमवार को उनके ज़िम्बाब्वे पहुंचने की पुष्टि की।


जायसवाल, दुबे, सैमसन अंतिम 3 मैच के लिए होंगे उपलब्ध

यह देखना दिलचस्प होगा कि ज़िम्बाब्वे पर शानदार जीत के बाद वे प्लेइंग इलेवन में कैसे जगह बना पाते हैं। अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि कप्तान गिल अभी तक लय नहीं दिखें हैं।

यहां तक कि रिंकू सिंह भी दूसरे टी20 मैच में अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में थे , जिससे शीर्ष और मध्यक्रम मजबूत नज़र आया।

दुबे ही वह खिलाड़ी थे जिनके लिए रिंकू को T20 विश्व कप 2024 में रिज़र्व में रहना पड़ा था।संजू सैमसन के वापस आने से ध्रुव जुरेल के लिए प्लेइंग 11 में बने रहना मुश्किल नज़र आ रहा है।


Discover more
Top Stories