WPL 2025: शेड्यूल, स्क्वॉड, वेन्यू और वो सब जो आपको जानना चाहिए
WPL 2025 (स्रोत: @Ge0Navigator,x.com)
वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का तीसरा संस्करण 14 फरवरी, 2025 को वडोदरा में शुरू होने वाला है, जो भारत में महिला फ्रैंचाइज़ क्रिकेट के एक और रोमांचक सीज़न की शुरुआत है। टूर्नामेंट के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुक़ाबला गुजरात जायंट्स से होगा।
WPL 2025 सीजन चार अलग-अलग स्थानों पर खेला जाएगा- वडोदरा में कोटांबी स्टेडियम, बेंगलुरु में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, लखनऊ में एकाना क्रिकेट स्टेडियम और मुंबई में ब्रेबोर्न स्टेडियम। टूर्नामेंट का पहला चरण वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, दूसरे चरण में मैच बेंगलुरु के चेन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होंगे।
इसके बाद, लखनऊ अगले चार लीग मैचों की मेज़बानी करेगा, जबकि शेष चार लीग मैच, एलिमिनेटर (13 मार्च) और फाइनल (15 मार्च) के साथ, मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होंगे।
तो आइए इस लेख में WPL 2025 से पहले टूर्नामेंट के शेड्यूल और टीमों के बारे में अधिक जाने:
WPL 2025 का कार्यक्रम कब शुरू होगा?
मैच नंबर | तारीख़ | मैच | कार्यक्रम का स्थान | समय (IST ) |
---|---|---|---|---|
1 | 14 फ़रवरी, शुक्रवार | गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | कोटाम्बी स्टेडियम, वडोदरा | 7:30 PM |
2 | 15 फ़रवरी, शनिवार | गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | कोटाम्बी स्टेडियम, वडोदरा | 7:30 PM |
3 | 16 फ़रवरी, रविवार | गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स | कोटाम्बी स्टेडियम, वडोदरा | 7:30 PM |
4 | 17 फ़रवरी, सोमवार | दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | कोटाम्बी स्टेडियम, वडोदरा | 7:30 PM |
5 | 18 फ़रवरी, मंगलवार | गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस | कोटाम्बी स्टेडियम, वडोदरा | 7:30 PM |
6 | 19 फ़रवरी, बुधवार | यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | कोटाम्बी स्टेडियम, वडोदरा | 7:30 PM |
7 | 21 फ़रवरी, शुक्रवार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | 7:30 PM |
8 | 22 फ़रवरी, शनिवार | दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | 7:30 PM |
9 | 24 फ़रवरी, सोमवार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | 7:30 PM |
10 | 25 फ़रवरी, मंगलवार | दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | 7:30 PM |
11 | 26 फ़रवरी, बुधवार | मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | 7:30 PM |
12 | 27 फ़रवरी, गुरुवार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | 7:30 PM |
13 | 28 फ़रवरी, शुक्रवार | दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | 7:30 PM |
14 | 01 मार्च, शनिवार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | 7:30 PM |
15 | 03 मार्च, सोमवार | यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | 7:30 PM |
16 | मार्च 06, गुरुवार | यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | 7:30 PM |
17 | मार्च 07, शुक्रवार | गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | 7:30 PM |
18 | 08 मार्च, शनिवार | यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | 7:30 PM |
19 | 10 मार्च, सोमवार | मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स | ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई | 7:30 PM |
20 | 11 मार्च, मंगलवार | मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई | 7:30 PM |
21 | 13 मार्च, गुरुवार | टीबीसी बनाम टीबीसी, एलिमिनेटर | ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई | 7:30 PM |
22 | 15 मार्च, शनिवार | टीबीसी बनाम टीबीसी, फाइनल | ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई | 7:30 PM |
WPL 2025 के लिए स्थान क्या हैं?
बहुप्रतीक्षित WPL 2025 चार स्थानों पर आयोजित किया जाएगा:
- कोटाम्बी स्टेडियम, वडोदरा
- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
- इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
- ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
WPL 2025 में कितनी टीमें हैं?
WPL 2025 में कुल पांच टीमें खेलेंगी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला, मुंबई इंडियंस महिला, यूपी वॉरियर्स महिला, गुजरात जायंट्स महिला और दिल्ली कैपिटल महिला।
टीमें | स्क्वॉड |
---|---|
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | नूज़हत प्रवीण, जोशिता वीजे, ऋचा घोष, डैनी व्याट, कनिका आहूजा, सब्बीनेनी मेघना, एकता बिष्ट, केट क्रॉस, श्रेयंका पाटिल, एलिसे पेरी, प्रेमा रावत, स्मृति मंधाना (सी), जॉर्जिया वेयरहैम, राघवी बिस्ट, सोफी डिवाइन, जाग्रवी पवार, रेणुका सिंह, सोफी मोलिनक्स |
गुजरात जायंट्स महिला | एशले गार्डनर (कप्तान), हरलीन देओल, प्रकाशिका नाइक, बेथ मूनी, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा, भारती फुलमाली, लौरा वोल्वार्ड्ट, सयाली सच्चर, डेनिएल गिब्सन, मन्नत कश्यप, शबनम शकील, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, सिमरन शेख, डींड्रा डॉटिन, फोएबे लिचफील्ड, तनुजा कंवर |
मुंबई इंडियंस महिला | अक्षिता माहेश्वरी, हरमनप्रीत कौर, पारुणिका सिसोदिया, अमनदीप कौर, हेले मैथ्यूज, सैका इशाक, अमनजोत कौर, जिन्तिमनी कलिता, सजीवन सजना, अमेलिया केर, कीर्तना बालाकृष्णन, संस्कृति गुप्ता, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, शबनिम इस्माइल, जी कमलिनी, नताली साइवर-ब्रंट, यास्तिका भाटिया |
यूपी वारियर्स महिला | अलाना किंग, गौहर सुल्ताना, साइमा ठाकोर, एलिसा हीली, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, अंजलि सरवानी, किरण नवगिरे, सोफी एक्लेस्टोन, अरुशी गोयल, क्रांति गौड़, ताहलिया मैकग्राथ, चमारी अथापथु, पूनम खेमनार, उमा छेत्री, दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, वृंदा दिनेश |
दिल्ली कैपिटल्स महिला | ऐलिस कैप्सी, मेग लैनिंग, सारा ब्राइस, एनाबेल सदरलैंड, मिन्नू मणि, शैफाली वर्मा, अरुंधति रेड्डी, एन चरानी, शिखा पांडे, जेमिमा रोड्रिग्स, नंदिनी कश्यप, स्नेहा दीप्ति, जेस जोनासेन, निकी प्रसाद, तानिया भाटिया, मार्चिज़ैन कप्प, राधा यादव, तितास साधु |
WPL में प्लेइंग 11 में कितने विदेशी खिलाड़ी खेल सकते हैं?
गौरतलब है कि, प्लेइंग इलेवन में कुल चार विदेशी या अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेल सकते हैं। हालांकि, अगर कोई टीम चाहे तो एसोसिएट नेशन के किसी खिलाड़ी को भी शामिल कर सकती है। उदाहरण के लिए, दिल्ली कैपिटल्स ने 2023 WPL में यूएसए के तेज़ गेंदबाज़ तारा नोरिस को शामिल किया।
2024 में TATA WPL किसने जीता?
2024 के सीजन में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर ट्रॉफी जीती। मुंबई इंडियंस तीसरे स्थान पर रही, जबकि UPW और गुजरात जायंट्स क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।