देखें...आखिरी बार जब भारत T20 विश्व कप में दक्षिण अफ़्रीका से मिला तो क्या हुआ था?


2022 T20 विश्व कप में दक्षिण अफ़्रीका से हारा भारत (X.com) 2022 T20 विश्व कप में दक्षिण अफ़्रीका से हारा भारत (X.com)

भारत और दक्षिण अफ़्रीका की अपराजित टीमें 2024 T20 विश्व कप में 29 जून को बारबाडोस पर भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होने वाले फाइनल में ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाने को आमने सामने होंगी। 

दोनों टीमें एक सनसनीखेज टूर्नामेंट से निकलकर फाइनल तक पहुंची हैं जहां उन्होंने अपने रास्ते में आने वाले हर प्रतिद्वंद्वी को हराया है। एक ओर प्रोटियाज़ ने सेमीफ़ाइनल में अफ़ग़ानिस्तान को हराया, तो वहीं भारत ने इंग्लैंड को हराकर रोमांचक सफ़र तय किया।

बताते चलें कि अब तक भारत ने इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ़्रीका का सामना नहीं किया है, क्योंकि दोनों ही टीमें अलग-अलग ग्रुप में थी।

इससे पहले भारत और दक्षिण अफ़्रीका की आखिरी बार भिड़ंत 2022 में T20 विश्व कप के दौरान हुई थी। आइए जानें कि ऑस्ट्रेलिया में खेला गया वह मैच कैसा रहा था।

जब 2022 T20 विश्व कप में भारत का सामना पर्थ में दक्षिण अफ़्रीका से हुआ

भारत और दक्षिण अफ़्रीका को 2022 T20 विश्व कप के ग्रुप 2 में रखा गया था और 30 अक्टूबर को पर्थ में उनका आमना-सामना हुआ।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। हालांकि यह फैसला उल्टा पड़ गया क्योंकि सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल और रोहित शर्मा पावर प्ले के अंदर ही आउट हो गए।

लुंगी एंगिडी ने विराट कोहली के रूप में अपना तीसरा शिकार किया, इससे पहले सूर्यकुमार यादव की 68 (40) रन की पारी ने भारत को सम्मानजनक 133 रनों के स्कोर तक पहुंचाया।

मारक्रम-मिलर की जोड़ी ने दक्षिण अफ़्रीका की जीत पक्की की

भारतीय टीम का बनाया गया स्कोर औसत से कम था। फिर भी, मोहम्मद शमी की कसी हुई गेंदबाज़ी ने प्रोटियाज़ को सतर्क रुख़ अपनाने पर मजबूर कर दिया। अर्शदीप ने डी कॉक और रूसो को आउट करके पावरप्ले में दक्षिण अफ़्रीका का स्कोर 24/3 कर दिया।

हालांकि एडेन मारक्रम और डेविड मिलर ने भारतीय गेंदबाज़ो की योजना को नाकाम कर दिया। दोनों बल्लेबाज़ों ने अर्धशतक बनाए, फिर भी खेल आखिरी ओवर तक खिंच गया, जहां भुवनेश्वर कुमार को पांच रन बचाने के लिए बुलाया गया।

हालांकि आखिरी लम्हों में मिलर की धीरज भरी बल्लेबाज़ी के साथ ही अफ़्रीकी टीम ने ये मैच पांच विकेट से जीत लिया।


Discover more
Top Stories