VIDEO - ज़िम्बाब्वे के स्टार खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ मैच में सुपरमैन बनकर पकड़ा अपने जीवन का सबसे शानदार कैच


ऑस्ट्रेलिया बनाम ज़िम्बाब्वे मैच (Source: X.com) ऑस्ट्रेलिया बनाम ज़िम्बाब्वे मैच (Source: X.com)

ज़िम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए T20 विश्व कप 2026 के मैच में सिकंदर रजा की अगुवाई वाली ज़िम्बाब्वे टीम ने इतिहास रचते हुए 2021 विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। वहीं, टोनी मुनयोंगा ने अपने शानदार फील्डिंग प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी हैं।

गौरतलब है कि ज़िम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ़ 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती चार विकेट जल्दी गंवा दिए, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल और मैट रेनशॉ ने पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। वहीं, टोनी मुनयोंगा ने बेन ड्वार्शियस का अहम विकेट लेकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

टोनी मुनयोंगा ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ अपने जीवन का सबसे शानदार कैच पकड़ा

18वें ओवर की चौथी गेंद पर ड्वार्शियस ने चौका लगाने की कोशिश की, लेकिन टोनी मुनयोंगा ने दबाव में शानदार डाइव लगाकर एक बेहतरीन कैच लपक लिया। यह उनके जीवन का सबसे यादगार कैच था क्योंकि ज़िम्बाब्वे ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ कमजोर टीम मानी जा रही थी और उनके इस प्रयास ने ही अफ्रीका की टीम को टूर्नामेंट में अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखने में मदद की।

ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई

मैच की यदि बाद करें, तो ज़िम्बाब्वे ने 20 ओवरों में 2 विकेट पर 169 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें ब्रायन बेनेट ने 64 रनों की पारी खेली। उनके अलावा तदिवनाशे मरमानी और रयान बर्न ने 35-35 रनों का योगदान दिया।

सबको यही लगा था कि कंगारू टीम यह मैच जीत जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 20वें ओवर में 146 पर सिमट गयी और मैच 23 रनों से खोना पड़ा।


Discover more
Top Stories