[वीडियो] दिल्ली में भव्य स्वागत के बीच जय शाह के साथ रोहित ने काटा 'खास' केक
रोहित शर्मा ने काटा केक- (X.com)
चक्रवात बेरिल के चलते चार दिनों तक बारबाडोस में फंसी रहने के बाद गुरुवार, 4 जुलाई को भारतीय टीम नई दिल्ली पहुंची। विश्व कप विजेता टीम बुधवार को भारत के लिए रवाना हुई। हज़ारों की तादाद में प्रशंसक अपने स्टार खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एकत्र हुए।
खिलाड़ियों का नई दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इस बीच BCCI ने खिलाड़ियों के राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने और प्रशंसकों के साथ अपनी सफलता का जश्न मनाने का एक वीडियो साझा किया।
वीडियो में भारतीय कप्तान को भांगड़ा करते और ख़िताब जीतने का जश्न मनाते हुए BCCI सचिव जय शाह के साथ एक खास केक काटते हुए देखा जा सकता है। केक काटने की रस्म के दौरान बोर्ड अध्यक्ष रोजर बिन्नी भी मौजूद थे।
BCCI ने अपने X हैंडल पर लिखा, "हवा में उल्लास है। #T20WorldCup चैंपियन नई दिल्ली पहुंच गए हैं। कप्तान @ImRo45 की अगुआई वाली #TeamIndia के जश्न से भरे आगमन की सच्ची भावनाएं पेश हैं।"
भव्य स्वागत के बाद खिलाड़ी होटल के लिए रवाना हो गए। बताते चलें कि टीम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाक़ात करने के बाद, बस परेड के लिए मुंबई रवाना होगी।

![[देखें] टी20 विश्व कप चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा का दिल्ली में भांगड़ा डांस वायरल](https://onecricketnews.akamaized.net/parth-editor/oc-dashboard/news-images-prod/1720068539499_rohit_sharma (2).jpg)
.jpg)


)
![[Watch] When MS Dhoni Threatened To Leave PAK Series To Back An Out-Of-Form Virat Kohli [Watch] When MS Dhoni Threatened To Leave PAK Series To Back An Out-Of-Form Virat Kohli](https://onecricketnews.akamaized.net/parth-editor/oc-dashboard/news-images-prod/1719987566429_MSD_Kohli.jpg)