श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज़: लाइव स्ट्रीमिंग, चैनल, स्क्वॉड, फिक्स्चर, तारीख़ और समय


श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया 2025 वनडे के बारे में वो सब जो आपको जानना चाहिए [स्रोत: @OfficialSLC/x] श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया 2025 वनडे के बारे में वो सब जो आपको जानना चाहिए [स्रोत: @OfficialSLC/x]

श्रीलंका गॉल में दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ के बाद दो एकदिवसीय मैचों की सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया की मेज़बानी करेगा। 2023 वनडे विश्व कप के बाद दोनों टीमें पहली बार वनडे मैच में आमने सामने होंगे।

सीरीज़ के पहले मैच से पहले, श्रीलंका के आगामी घरेलू एकदिवसीय मैचों के बारे में सभी विवरणों पर एक नज़र डालते हैं।

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज 2025: (Venue) मैदान 

ऑस्ट्रेलिया और मेज़बान श्रीलंका के बीच दो मैचों की एकदिवसीय सीरीज़ कोलंबो के प्रतिष्ठित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेली जाएगी।

SL vs AUS ODI सीरीज 2025: पूरा शेड्यूल और मैच का समय

मैच
तारीख़
समय (IST)
कार्यक्रम का स्थान
पहला वनडे, श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया 12 फरवरी 10:00 AM आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
दूसरा वनडे, श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया 14 फरवरी 10:00 AM आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

SL vs AUS ODI सीरीज 2025: लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट विवरण

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज़ 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में Sony LIV और FANCODE पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा,  भारत में सोनी स्पोर्ट्स टेन नेटवर्क पर इस सी रीज़ का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

दुनिया भर में श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज़ की पूरी लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी इस प्रकार है:

जानकारी
विवरण
भारत सोनी स्पोर्ट्स टेन नेटवर्क - टीवी | ( Sony Sports Ten Network ) Sony LIV & FANCODE
श्रीलंका टेन क्रिकेट और सियाथा टीवी, श्रीलंका क्रिकेट यूट्यूब ( Ten Cricket, Siyatha TV & SLC YT
ऑस्ट्रेलिया 7 क्रिकेट और 7 प्लस ( 7 Cricket & 7 Plus)
पाकिस्तान टैपमैड (Tapmad)
यूके टीएनटी स्पोर्ट्स (TNT Sports)
अफ्रीका क्षेत्र सुपरस्पोर्ट ( SuperSport)
मध्य पूर्व क्रिकबज़ 1 ( Cricbuzz 1)

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज़ 2025: स्क्वॉड 

श्रीलंका: चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, निशान मदुष्का, नुवानिदु फर्नांडो, डुनिथ वेललागे, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, मोहम्मद शिराज और ईशान मलिंगा।

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड (विकेट कीपर), मैथ्यू शॉर्ट, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कोनोली, सीन एबॉट, बेन ड्वार्शिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मिशेल स्टार्क, नाथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन और तनवीर संघा।

Discover more
Top Stories
Zeeshan Naiyer

Zeeshan Naiyer

Author ∙ Feb 11 2025, 5:54 PM | 4 Min Read
Advertisement