चैंपियंस ट्रॉफ़ी में शानदार प्रदर्शन के बाद श्रेयस अय्यर को चुना गया मार्च का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद श्रेयस अय्यर (स्रोत: @mufaddal_vohra,x.com)
एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, स्टार भारतीय बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर को मार्च 2025 के लिए ICC पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। बताते चलें कि अय्यर के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत को ICC चैंपियंस ट्रॉफ़ी का ख़िताब जीतने में मदद मिली थी।
मध्यक्रम के इस दिग्गज खिलाड़ी ने सोमवार को न्यूज़ीलैंड के जैकब डफ़ी और रचिन रविन्द्र को पछाड़कर यह पुरस्कार हासिल किया।
चैंपियंस ट्रॉफ़ी में श्रेयस अय्यर का शानदार प्रदर्शन
श्रेयस अय्यर की बल्ले से लगातार शानदार बल्लेबाज़ी भारत की चैंपियंस ट्रॉफ़ी में जीत का निर्णायक कारक थी।
अकेले मार्च के महीने में उन्होंने 57.33 की औसत और 77.47 की स्ट्राइक रेट से 172 रन बनाए। दबाव में उनका संयमित प्रदर्शन, ख़ासकर बीच के ओवरों में, दुबई और पाकिस्तान में भारत के ख़िताब जीतने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।
ईनाम जीतने के बाद अय्यर ने कहा:
ICC के मुताबिक़ श्रेयस अय्यर ने कहा, "मार्च के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं। य विशेष है, ख़ासकर उस महीने में जब हमने ICC चैंपियंस ट्रॉफ़ी जीती - एक ऐसा क्षण जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा। इतने बड़े मंच पर भारत की सफलता में योगदान देने में सक्षम होना कुछ ऐसा है जो हर क्रिकेटर का सपना होता है। मैं अपने साथियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ के अटूट समर्थन और विश्वास के लिए उनका आभारी हूं।"
30 वर्षीय यह खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2025 में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जो रचिन रवींद्र से सिर्फ़ 20 रन पीछे थे। हालाँकि, मैच का नतीजा तय करने के मामले में उनके योगदान का ज़्यादा महत्व था क्योंकि उन्होंने पारी को स्थिर किया और महत्वपूर्ण साझेदारियाँ बनाईं जिससे भारत को जीत मिली।