रोहित शर्मा बतौर कप्तान 'यह रिकॉर्ड' हासिल करने वाले पहले भारतीय बने, कोहली-धोनी भी नहीं है लिस्ट में 


रोहित शर्मा ने T20 विश्व कप में आयरलैंड के ख़िलाफ़ 37 गेंदों पर 53 रन बनाए (X) रोहित शर्मा ने T20 विश्व कप में आयरलैंड के ख़िलाफ़ 37 गेंदों पर 53 रन बनाए (X)

भारत ने T20 विश्व कप 2024 के अभियान की शुरुआत आयरलैंड के ख़िलाफ़ शानदार जीत के साथ की। जहां पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आयरलैंड टीम 96 रन पर ऑल आउट हुई और भारत को छोटा सा लक्ष्य मिला।

इसके बाद भारत ने 12.2 ओवर में लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ने अहम पारियां खेली। रोहित शर्मा ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले अपना अर्धशतक पूरा कर दिया था।

जिस मैच में विराट कोहली फ़्लॉप रहे, उस मैच में रोहित शर्मा ने सतर्कता के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। जी हाँ, रोहित शर्मा T20 विश्व कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्धशतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।

रोहित शर्मा से पहले एमएस धोनी और विराट कोहली ने विश्व कप में भारत की अगुवाई की थी। धोनी के नाम कोई अंतरराष्ट्रीय टी20 अर्धशतक नहीं है, जबकि कोहली ने T20 विश्व कप में कप्तान के तौर पर भारत के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए कोई अर्धशतक नहीं लगाया है।


कप्तान रोहित चोट से उबरे

रोहित शर्मा उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए जब उन्होंने एक गेंद को छक्का मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनकी कोहनी पर लगी। इसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा और ड्रेसिंग रूम में वापस चले गए।

यह घटना 10वें ओवर की पहली गेंद पर घटी थी। हालांकि, यह समझा जाता है कि भारत के मुख्य कोच ने रोहित को रिटायर होने के लिए कहा, ताकि सूर्यकुमार यादव को न्यूयॉर्क में कुछ खेलने का मौका मिल सके।

रोहित शर्मा के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद सूर्यकुमार यादव आए, लेकिन वे जल्दी आउट हो गए। हालांकि, ऋषभ पंत डटे रहे और टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 26 गेंदों पर नाबाद 36 रनों की शानदार पारी खेली।

भारत का अब अगला मुक़ाबला रविवार को नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान से होगा।


Discover more
Top Stories
Nikhil Sebastian

Nikhil Sebastian

Author ∙ June 7 2024, 9:01 AM | 2 Min Read
Advertisement