CPL 2024 में अपनी शानदार पारी के साथ ही क्रिस गेल का ऑलटाइम T20 रिकॉर्ड अपने नाम किया निकलस पूरन ने 


पूरन ने गेल का पुराना टी20 रिकॉर्ड तोड़ा [x]
पूरन ने गेल का पुराना टी20 रिकॉर्ड तोड़ा [x]

साल 2024 पक्के तौर पर निकलस पूरन के नाम है, जो खेल के सबसे छोटे प्रारूप में हर रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इस विस्फोटक बल्लेबाज़ ने हाल ही में CPL के दौरान 97 रनों की शानदार पारी खेली और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया।

पूरन ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए अपनी शानदार पारी में 9 छक्के लगाए और इस शानदार पारी के दौरान, उन्होंने पूर्व हमवतन साथी क्रिस गेल के एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

आक्रामक बल्लेबाज़ पूरन के नाम 2024 में सिर्फ 58 T20 मैचों में 139 छक्के हैं, जबकि गेल ने 2015 में 36 T20 मैचों में 135 छक्के लगाए थे।

एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के

खिलाड़ी
छक्के
वर्ष
निकलस पूरन 139* 2024
क्रिस गेल
135 2015
क्रिस गेल 121 2012
क्रिस गेल 116 2011
क्रिस गेल 112 2016

साल 2024 में अब तक पूरन वेस्टइंडीज, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेल चुके हैं, और अलग अलग लीगों में अन्य फ्रेंचाइज़ का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। IPL 2024 में, उन्होंने 36 छक्के लगाए थे, और वेस्टइंडीज़ की ओर से, पूरन ने सिर्फ 13 मैचों में 34 छक्के लगाए हैं।

CPL 2024 में पूरन के तूफान ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को उड़ा दिया

CPL 2024 में अपने पिछले मैच में पूरन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 43 गेंदों पर 97 रन बनाए। उन्होंने 9 बड़े छक्के लगाए और उनकी तूफानी बल्लेबाज़ी की बदौलत ही TKR 250 रन बनाने में सफल रही।

जवाब में, सेंट किट्स ने फ्रंट-फुट पर शुरुआत की, लेकिन बीच के ओवरों में दबाव में बिखरने के चलते गति खो दी और 206/8 पर सीमित हो गए। नतीजतन, वे मैच 44 रन से हार गए। 

पूरन अब 6 सितंबर को मैदान पर न ज़र आएंगे, जब उनकी टीम TKR, एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स से भिड़ेगी।


Discover more
Top Stories
Mohammed Afzal

Mohammed Afzal

Updated: Sep 1 2024, 6:28 PM | 3 Min Read
Advertisement