IPL 2025: CSK vs KKR मैच में एमएस धोनी तोड़ सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड


एमएस धोनी (Source: @CricCrazyJohns,x.com)एमएस धोनी (Source: @CricCrazyJohns,x.com)

चेन्नई का प्रतिष्ठित एमए चिदंबरम स्टेडियम IPL 2025 के 25वें मैच की मेज़बानी करने के लिए तैयार है, जहां चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) शुक्रवार 11 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भिड़ेगी। एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, एमएस धोनी CSK का नेतृत्व करने के लिए वापसी करेंगे, क्योंकि कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कोहनी में हेयरलाइन फ्रैक्चर के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

हाल ही में चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स से मिली 18 रन की हार से उबरते हुए CSK की नज़रें वापसी पर टिकी हैं, ऐसे में धोनी की कप्तानी में वापसी ने फ़ैंस के बीच उत्साह को फिर से जगा दिया है। आगामी मैच में CSK के कप्तान अपने पहले से ही शानदार करियर में नए कीर्तिमान जोड़ सकते हैं। आइए एक नज़र डालते हैं उन रिकॉर्ड्स पर जिन्हें वह तोड़ने वाले हैं।

1. धोनी को T20 में 350 छक्के पूरे करने के लिए 5 छक्कों की है जरूरत

पहला और सबसे महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जो एमएस धोनी KKR के ख़िलाफ़ आगामी मैच में तोड़ सकते हैं, वह यह है कि वह T20 में 350 छक्के पूरे करने से सिर्फ 5 छक्के दूर हैं।

  • 527 - रोहित शर्मा (439 पारी)
  • 422 - विराट कोहली (386 पारी)
  • 350 - सूर्यकुमार यादव (290 पारी)
  • 345 - एमएस धोनी (347 पारी)

2. CSK के लिए 50 स्टंपिंग कर सकते हैं पूरी

दूसरा रिकॉर्ड जो 'थाला' आगामी मैच में तोड़ सकते हैं, वह यह है कि वह CSK के लिए 50 स्टंपिंग पूरी करने से सिर्फ एक स्टंपिंग दूर हैं।

3. CSK के लिए 200 शिकार

एमएस धोनी 199 शिकार पर हैं और CSK बनाम KKR IPL 2025 मैच में एक और विकेटकीपिंग मील का पत्थर हासिल करने के कगार पर हैं।

4. CSK के लिए कीपर के तौर पर कर सकते हैं 150 कैच

इस महान विकेटकीपर ने 146 कैच पकड़े हैं और फ्रेंचाइजी के लिए 150 कैच पूरे करने के लिए उन्हें सिर्फ चार कैच की जरूरत है।

5. IPL में KKR के ख़िलाफ़ 500 रन से 3 रन दूर

एमएस धोनी ने IPL इतिहास में KKR के ख़िलाफ़ 497 रन बनाए हैं और उन्हें 500 रन के मील के पत्थर तक पहुंचने के लिए सिर्फ 3 और रनों की जरूरत है।

6. IPL में 200 शिकार

एमएस धोनी को एक और शिकार की जरूरत है, जिसके बाद वह IPL इतिहास में 200 शिकार पूरे करने वाले पहले विकेटकीपर बन जायेंगे।

7. भारत में T20 में 150 कैच पूरे करने के लिए 4 कैच (क्षेत्ररक्षक और विकेटकीपर के रूप में)

43 वर्षीय स्टार बल्लेबाज़ भारत में T20 में 150 कैच के विशाल आंकड़े तक पहुंचने से सिर्फ 4 कैच दूर हैं।

Discover more
Top Stories