लीवर फेलियर के चलते गुरुग्राम में ज़िंदगी की जंग लड़ रहा है भारतीय मूल का ये आयरिश क्रिकेटर 


भारत के खिलाफ एक्शन में सिमरनजीत सिंह (X.com) भारत के खिलाफ एक्शन में सिमरनजीत सिंह (X.com)

भारतीय मूल के आयरिश क्रिकेटर सिमरनजीत सिंह हाल के दिनों में आयरलैंड टीम के अहम सदस्य रहे हैं। यह पता चला है कि 37 वर्षीय बॉलिंग ऑलराउंडर गुरुग्राम में गंभीर लीवर फेलियर से पीड़ित होने के चलते जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक़, वह वर्तमान में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के ICU में हैं, जहाँ उनके लीवर ट्रांसप्लांट का इंतज़ार है।

कई महीनों तक बिना किसी कारण के बीमार रहने के चलते सिंह की हालत खराब हो गई है, फिलहाल डॉक्टर आगामी प्रक्रिया के लिए उन्हें स्थिर करने के लिए तत्काल काम कर रहे हैं। उन्हें पहले बार-बार बुखार आता था और आयरलैंड के डॉक्टर इसके पीछे की वजह का पता लगाने में नाकाम रहें। सिंह के ससुर ने जब परिवार को भारत में इलाज कराने की सलाह दी तो वे देश लौटे।

दुखद हालातों के बीच आशा की किरण उनकी पत्नी अगमदीप कौर हैं, जो डबलिन में काम करती हैं और लिवर डोनर के रूप में आगे आई हैं। इस बीच, डॉक्टर आशावादी हैं कि सिंह का AB+ ब्लड ग्रुप उन्हें यूनिवर्सल रिसीवर बनाता है और उनका मानना है कि सर्जरी से उनको वापस जीवन जीने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा, यह ट्रांसप्लांट जल्द ही होने की उम्मीद है और डॉक्टरों को इसके सफल होने की आशा है।


सिमरनजीत सिंह उर्फ सिमी सिंह कौन है?

पंजाब के मोहाली में जन्मे सिमरनजीत सिंह उर्फ सिमी सिंह ने बचपन से ही क्रिकेट की प्रतिभा दिखाई, उन्होंने अंडर-14 और अंडर-17 स्तर पर पंजाब के लिए खेला। हालांकि उन्हें अंडर-19 टीम के लिए नहीं चुना गया, लेकिन उन्होंने क्रिकेट के प्रति अपना जुनून जारी रखा।

2005 में, वे होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए आयरलैंड चले गए। क्रिकेट हमेशा से ही उनके जीवन का अहम हिस्सा रहा है और 2006 में वे डबलिन स्थित मालाहाइड क्रिकेट क्लब के साथ पेशेवर खिलाड़ी बन गए।

आयरलैंड क्रिकेट टीम के लिए सिमरनजीत का प्रदर्शन

सिमरनजीत सिंह साल 2017 में अपने डेब्यू के बाद से ही आयरलैंड के बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक बनकर उभरे हैं। आयरलैंड के लिए उनका रिकॉर्ड वर्तमान में 35 वनडे और 53 T20I का है, जिसमें उन्होंने वनडे में 39 विकेट लिए हैं, जहां उनका सर्वश्रेष्ठ 5/10 है, जबकि T20I में उनका आंकड़ा 44 का है। उन्होंने दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ एक शतक भी लगाया है।


Discover more
Top Stories
Mohammed Afzal

Mohammed Afzal

Updated: Sep 5 2024, 4:57 PM | 2 Min Read
Advertisement