'क्रिकेट में मेरे इकलौते पसंदीदा शख़्स को..' - धोनी के 43वें जन्मदिन पर 'सर' जडेजा की बधाई


जडेजा ने धोनी को गले लगाया - (X.com) जडेजा ने धोनी को गले लगाया - (X.com)

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है और वह क्रिकेट जगत के सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक हैं।

माही भाई के इस ख़ास दिन पर, पूर्व CSK कप्तान के लिए इंटरनेट पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई, जबकि क्रिकेट पंडितों और उनके वर्तमान और पूर्व साथियों ने कैप्टन कूल को शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया।

इन सबके साथ ही CSK टीम के साथी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट अपलोड की, जिसमें IPL 2023 फाइनल के बाद MSD के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए 'सर' जडेजा ने लिखा,

"क्रिकेट में मेरे इकलौते पसंदीदा शख़्स को जन्मदिन की शुभकामनाएं। माही भाई आपका होना सबसे बड़ा उपहार है। ढे़र सारा प्यार 💛💛#बिगब्रदर 🎈🎈"

जडेजा की पोस्ट ने इन दोनों खिलाड़ियों के बीच के बंधन को भी उजागर किया है। एक बार मीडिया में ऐसी ख़बरें आई थीं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है क्योंकि जडेजा का धोनी और CSK प्रबंधन के साथ कुछ विवाद था।

यह अफ़वाह तब शुरू हुई जब जडेजा को IPL 2022 से पहले धोनी की जगह टीम का कप्तान बनाया गया, लेकिन खराब नतीजों के कारण उन्हें बीच सीज़न में ही हटा दिया गया। रिपोर्टों ने आगे सुझाव दिया कि ऑलराउंडर फ्रैंचाइज़ छोड़ना चाहता था, लेकिन आखिरकार, आंतरिक रूप से चीज़ें सुलझा ली गईं।


Discover more
Top Stories
Mohammed Afzal

Mohammed Afzal

Updated: July 7 2024, 12:36 PM | 2 Min Read
Advertisement