भारत के गेंदबाज़ी कोच के लिए मोर्ने मोर्कल का नाम प्रस्तावित किया गंभीर ने: रिपोर्ट


गंभीर चाहते हैं कि मोर्कल भारत के गेंदबाज़ी कोच बनें [X] गंभीर चाहते हैं कि मोर्कल भारत के गेंदबाज़ी कोच बनें [X]

टीम इंडिया के नये नवेले हेड कोच गौतम गंभीर ने भारत के गेंदबाज़ी कोच के तौर पर पूर्व दक्षिण अफ़्रीकी तेज़ गेंदबाज़ मोर्ने मोर्कल का नाम प्रस्तावित किया है।

क्रिकबज़ के मुताबिक़ मोर्कल पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ो ज़हीर ख़ान, एल बालाजी और आर विनय कुमार के साथ इस बड़े पद की दौड़ में ताज़ा उम्मीदवार हैं।

गंभीर ने की BCCI से मोर्कल को टीम में शामिल करने की गुज़ारिश

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गंभीर, जो हाल ही में राहुल द्रविड़ की जगह पर भारत के हेड कोच बने हैं, ने BCCI से अनुभवी प्रोटियाज़ तेज़ गेंदबाज़ को भारत का गेंदबाज़ी कोच नियुक्त करने का अनुरोध किया है।

बताते चलें कि दोनों दिग्गजों ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ IPL कोचिंग में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था, जहां गंभीर दो साल तक मेंटर के रूप में काम कर चुके हैं।

यहां तक कि जब गंभीर LSG कैंप छोड़कर KKR में वापस आ गए, तब भी मोर्कल IPL 2024 में सुपर जायंट्स के गेंदबाज़ी कोच के रूप में बने रहे।

खिलाड़ी और कोच के रूप में मोर्कल का अनुभव

डेल स्टेन के साथ मिलकर घातक गेंदबाज़ी जोड़ी बनाने वाले मोर्कल ने दक्षिण अफ़्रीका के लिए 247 अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान सभी प्रारूपों में 544 विकेट लिए हैं।

साल 2018 में संन्यास लेने के बाद, इस करिश्माई तेज़ गेंदबाज़ ने पिछले साल वनडे विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के गेंदबाज़ी कोच के तौर पर काम किया। अच्छे खासे कोचिंग अनुभव के साथ, मोर्कल भारतीय गेंदबाज़ी आक्रमण में काफी योगदान दे सकते हैं।


Discover more
Top Stories
Mohammed Afzal

Mohammed Afzal

Updated: July 12 2024, 11:44 AM | 2 Min Read
Advertisement