अफ़ग़ानिस्तान ने रचा इतिहास; युगांडा के ख़िलाफ़ तोड़े ये रिकॉर्ड्स


अफ़ग़ानिस्तान ने युगांडा को 125 रनों से हरा दिया है [X]अफ़ग़ानिस्तान ने युगांडा को 125 रनों से हरा दिया है [X]

अफ़ग़ानिस्तान ने T20 विश्व कप में शानदार शुरुआत की और युगांडा को 125 रनों से हरा दिया है। यह एशियाई टीम के लिए ऐतिहासिक दिन था क्योंकि इस शानदार जीत के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

अफ़ग़ानिस्तान ने तोड़े ये कई रिकॉर्ड

सबसे पहले, यह T20 विश्व कप में रनों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत थी। तो आइए एक बार सूची पर डालते हैं नज़र।

टीम
बनाम
मार्जिन (रनों से)
वर्ष
श्रीलंका केन्या 172 2007
दक्षिण अफ़्रीका
स्कॉटलैंड 130 2009
अफ़ग़ानिस्तान स्कॉटलैंड 130 2021
अफ़ग़ानिस्तान युगांडा 125 2024



जहां तक रनों से जीत का सवाल है तो यह अफ़ग़ानिस्तान की T20 विश्व कप इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी जीत थी।

बनाम
मार्जिन (रनों से)
वर्ष
स्कॉटलैंड 130 2021
युगांडा 125 2024
नामिबिया 62 2021
ज़िम्बाब्वे 59 2016
स्कॉटलैंड
14 2014


अफ़ग़ानिस्तान ने युगांडा को T20 विश्व कप में चौथे न्यूनतम स्कोर पर रोक दिया (सभी 10 विकेट खोकर)।

टीम
विरोध
कुल
वर्ष
श्रीलंका नीदरलैंड
39 2014
श्रीलंका नीदरलैंड 44 2021
इंगलैंड वेस्ट इंडीज 55 2021
अफ़ग़ानिस्तान युगांडा
58 2028
श्रीलंका न्यूज़ीलैंड 60 2014



अफ़ग़ानिस्तान की इस बड़ी जीत में फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी ने अहम भूमिका निभाई। उनके पहले ओवर ने युगांडा को ऐसा झटका दिया जिससे वे उबर नहीं पाए। उन्हें दो बार हैट्रिक बनाने का मौक़ा भी मिला और अंत में नौ रन देकर पांच विकेट लिए। यह T20 विश्व कप के इतिहास में चौथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़ा था ।

आँकड़े
गेंदबाज़
बनाम
वर्ष
6/8 अजंता मेंडिस (श्रीलंका) ज़िम्बाब्वे 2012
5/3 रंगना हेराथ (श्रीलंका) न्यूज़ीलैंड 2014
5/6 उमर गुल (पाकिस्तान) न्यूज़ीलैंड
2009
5/9 फ़ज़लहक फ़ारूक़ी (अफ़ग़ानिस्तान) युगांडा 2024
5/10 सैम करन (इंग्लैंड) अफ़ग़ानिस्तान 2022


इस बड़ी जीत का आधार अफ़ग़ानिस्तान की सलामी जोड़ी ने तैयार किया। रहमानुल्लाह गुरबाज़ और इब्राहिम ज़द्रान ने पहले विकेट के लिए 154 रन जोड़े और यही मुख्य कारण था कि अफ़ग़ानिस्तान अपने 20 ओवरों में 183 रन बनाने में सफल रहा। यह साझेदारी अब T20 विश्व कप में चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी बन गई है।

बल्लेबाज़
रन
बनाम
वर्ष
जॉस बटलर और एलेक्स हेल्स 170* भारत 2022
क्विंटन डी कॉक और राइली रूसो 168 बांग्लादेश 2022
कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने 166 वेस्टइंडीज़ 2010
रहमानुल्लाह गुरबाज़ और इब्राहिम ज़दरान 154 युगांडा 2024
बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान 152* भारत 2021


इतने सारे रिकॉर्ड टूटने के बाद, यह अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट इतिहास में सबसे यादगार दिनों में से एक के रूप में माना जाएगा। टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में शानदार गति पकड़ी है और अब वे सुपर आठ में क़्वालीफ़ाई करने के लिए इसे और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। न्यूज़ीलैंड और वेस्टइंडीज़ की टीम के साथ, अफ़ग़ानिस्तान के लिए यह मुश्किल लग रहा है, हालांकि यह बड़ी जीत उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी।

Discover more
Top Stories
Probuddha Bhattacharjee

Probuddha Bhattacharjee

Author ∙ June 4 2024, 3:11 PM | 9 Min Read
Advertisement